श्रीरंगपटना\मांड्या: हिंदू संगठनों के सदस्य मांड्या जिले के श्रीरंगपटना शहर में किरंगुर जंक्शन पर इकट्ठा हुए हैं। उन्होंने आज जामिया मस्जिद तक मार्च निकालने का आह्वान करते हुए कहा था कि वे मस्जिद में प्रवेश करेंगे और वहां पूजा करेंगे। पूरे शहर में फिलहाल धारा 144 लागू की है।
VHP द्वारा 'श्रीरंगपटना चलो' के आह्वान के मद्देनज़र मांड्या ज़िले के श्रीरंगपटना कस्बे में आज सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक सीआरपीसी की धारा 144 लागू की गई है। 500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात, 4 चेक पोस्ट लगाए गए हैं। एसपी एन.यतीश की मौजूदगी में रूट मार्च निकाला गया।
मांड्या के एसपी एन.यतीश ने कहा कि,''श्रीरंगपटना में हमने सुरक्षा के मद्देनज़र सभी बंदोबस्त किए हैं। हमने किसी को भी हिरासत में नहीं लिया है। हम ये सुनिश्चित कर रहे हैं कि किसी भी तरह की हिंसा की गतिविधी न हो। श्रीरंगपटना में 250 के आस पास पुलिस बल तैनात हैं|
उपायुक्त अश्वथी एस ने कहा कि,''साप्ताहिक बाजार की स्थापना आज स्थगित की गई, श्रीरंगपटना की 5 किलोमीटर की सीमा में शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगा है। मस्जिद रोड बंद है, आज मस्जिद में लोगों को जाने की इजाजत नहीं है, CCTV कैमरे लगाए गए हैं, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष टीम गठित है|