नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,''कश्मीर की स्थिति को लेकर पूरा देश चिंतित है। हम चाहते हैं कि केंद्र सरकार हर जरूरी कदम उठाए। कश्मीर के लोग अब बहुत बड़ी संख्या में पलायन कर रहे हैं, ये अच्छी बात नहीं है। बहुत दिनों के बाद वो एक उम्मीद के साथ गए थे| इसके अलावा केजरीवाल ने कहा कि,''दिल्ली में लगभग 400 तिरंगे लग चुके हैं और 500 तिरंगे 15 अगस्त तक लग जाएंगे। इन तिरंगों के रखरखाव और सम्मान के लिए आज हर तिरंगे के लिए एक 'तिरंगा सम्मान समिति' बनाई गई है। 5 सदस्यों की एक समीति होगी|
तिरंगा सम्मान समिति' कार्यक्रम में केजरीवाल ने कहा कि,''हमारा मक़सद है कि हर हाथ में Tiranga होना चाहिए | कुछ दिन बाद Delhi Govt एक कार्य्रकम Launch करने जा रही है '''हर हाथ तिरंगा'''| जिस दिन 130 करोड़ लोग मिलकर भारत के लिए सोचना शुरू करेंगे, उस दिन ग़रीबी दूर हो जाएगी, India तरक़्क़ी करेगा और विश्व गुरु बन जाएगा।
जरीवाल ने कहा कि,''हर समीति से मेरा निवेदन है कि आप अपने इलाके में कम से कम 1000 नौजवान सिपाही तैयार करें। उन लोगों को 5 काम करना है। पहला- आप सुनिश्चित करें कि आपके इलाके में कोई भूखा ना सोए। दूसरा- ये सुनिश्चित करें कि हर बच्चे को शिक्षा मिले| तीसरा- किसी भी बिमार व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवाओं की कमी ना हो। चौथी बात कि कोई भी व्यक्ति बेघर ना हो, जो भी बेघर हो उनको आप रात्रि आश्रय में भेज दे। पांचवी चीज ये कि हमें हमारे इलाके की सफाई सुनिश्चित करनी है|
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि,मैं जब भी तिरंगे के सामने से निकलता हूं तो मन में उन लोगों के लिए कृतज्ञता आती है जिनकी वजह से हमें हमारे देश में हमारा तिरंगा मिला। एक-एक उस व्यक्ति के लिए जिसने अपनी जिंदगी, जान,अपना परिवार, अपनी शांति दांव पर लगाकर...और सभी कष्ट सहकर हमारे लिए आज़ादी ली और ये तिरंगा लहराने का हक हमको दिया, उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का मन करता है|