मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मणिपुर विधानसभा चुनाव: पहले चरण के लिए मतदान ख़त्म, शाम पांच बजे तक 78.03 फीसदी वोटिंग

इंफाल: Manipur Chunav 1st Charan Polling Live Updates: मणिपुर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 38 सीटों पर वोटिंग हुई| 60 सदस्यों वाली मणिपुर विधानसभा के चुनाव के पहले चरण में आज इंफाल पूर्वी, इंफाल…

मणिपुर विधानसभा चुनाव: पहले चरण के लिए मतदान ख़त्म, शाम पांच बजे तक 78.03 फीसदी वोटिंग
मणिपुर विधानसभा चुनाव: पहले चरण के लिए मतदान ख़त्म, शाम पांच बजे तक 78.03 फीसदी वोटिंग | फ़ोटो: TVL News

इंफाल: Manipur Chunav 1st Charan Polling Live Updates: मणिपुर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 38 सीटों पर वोटिंग हुई| 60 सदस्यों वाली मणिपुर विधानसभा के चुनाव के पहले चरण में आज  इंफाल पूर्वी, इंफाल पश्चिमी, बिशनपुर, चूराचांदपुर और कांगपोकपी जिले में  मतदान हुआ। इन सीटों पर 15 महिला सहित 173 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पहले चरण में शामिल 38 विधानसभा क्षेत्रों में से 10 इंफाल पूर्व में, 13 इंफाल पश्चिम में, छह बिष्णुपुर में, छह चुराचांदपुर में और तीन कांगपोकपी जिले में हैं|



इस चरण में भाजपा सभी 38 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि कांग्रेस ने 35, एनपीपी 27 और जदयू ने 28 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। राज्य में भाजपा ने 2017 में एनपीपी, एनपीएफ और लोजपा की मदद से सरकार बनाई थी, लेकिन इस बार वह सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है।



पहले चरण में पांच जिलों में 1721 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए। कुछ स्थानों साइतू, हेंगलेप, सिंघत आदि पर शरारती तत्वों द्वारा ईवीएम को नुकसान पहुंचाने की जानकारी मिली है। पुलिस को हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। 



Manipur Assembly Elections: First phase Voting Live Updates


मणिपुर विधानसभा के लिए पहले चरण में छिटपुट हिंसा की घटना के बीच 78.03 फीसदी मतदान हुआ। पहले चरण में 38 सीटों पर वोट डाले गए। मतदान निर्धारित समय से एक घंटा ज्यादा शाम पांच बजे तक चला। सबसे ज्यादा मतदान कांगपोकपी जिले में 82.97 फीसदी हुआ। पहले चरण में मुख्यमंत्री, विधानसभा के स्पीकर वाई खेमचंद सिंह, उपमुख्यमंत्री एवं एनपीपी प्रत्याशी यमनाम जॉयकुमार और मणिपुर कांग्रेस अध्यक्ष एन लोकेश सिंह की किस्मत का फैसला होगा।




मणिपुर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान पूरा हुआ। चुनाव आयोग के मुताबिक, यहां शाम पांच बजे तक 78.03 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।



तीन बजे तक 67.22 फीसदी मतदान

पहले चरण का मतदान चल रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक, यहां दोपहर तीन बजे तक 67.22 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।



1 बजे तक 48.88 फीसदी मतदान

मणिपुर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में दोपहर 1 बजे तक 48.88 % मतदान हुआ। 



सुबह 11 बजे तक 27.34% मतदान

मणिपुर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में सुबह 11 बजे तक 27.34% मतदान हुआ।



EVM मशीन को तोड़ दिया गया

राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश अग्रवाल ने बताया कि कीथलमनबी में कुछ अनियंत्रित समर्थकों और राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों ने मतदान को बाधित किया, जिसके कारण चुनाव प्रक्रिया में देरी हुई और EVM मशीन को तोड़ दिया गया। हम जांच कर रहे हैं कि आज यहां मतदान जारी रखना है या फिर से मतदान कराना चाहिए|



हर वोट मायने रखता है। विकास के लिए वोट करें। प्रगति के लिए वोट करें। मणिपुर के बेहतर भविष्य के लिए वोट करें। कृपया बाहर आएं और अपना बहुमूल्य वोट डालें, मणिपुर: कांग्रेस मणिपुर




सुबह 9.30 बजे तक 8.94% मतदान

मणिपुर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में सुबह 9.30 बजे तक 8.94% मतदान हुआ। 




लोकतंत्र की निशानी चुनाव

मणिपुर: राज्यपाल ला गणेशन ने इंफाल एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि,''मैं मणिपुर के सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें क्योंकि हमारे देश में लोकतंत्र प्रचलित है और लोकतंत्र की निशानी चुनाव है|




इंफाल में मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने मतदान किया

विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने इंफाल में मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र के 75 फीसदी लोग भाजपा और मुझे वोट देंगे। भाजपा पहले चरण में 38 में से कम से कम 30 सीटों की उम्मीद कर रही है। 



मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कहा कि ,''मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों और अन्य मतदाताओं से अनुरोध करता हूं कि वे अपना वोट दें और संविधान द्वारा दी गई लोकतांत्रिक शक्ति का उपयोग करें|



07:05 AM, 28-FEB-2022

मणिपुर विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू हुआ। 



मणिपुर में सोमवार को पहले चरण के लिए पांच जिलों की 38 सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। इनमें इंफाल पूर्वी, इंफाल पश्चिमी, बिशनपुर, चूराचांदपुर और कांगपोकपी जिले शामिल हैं। इन सीटों पर 15 महिला सहित 173 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।



इस चरण में प्रमुख उम्मीदवार- हिंगांग से सीएम एन बीरेन सिंह, सिंगजामेई से स्पीकर वाई खेमचंद सिंह, उरीपोक से डिप्टी सीएम युमनाम जॉयकुमार सिंह और नंबोल से राज्य कांग्रेस प्रमुख एन लोकेश सिंह हैं।



आपराधिक पृष्ठभूमि के 39 प्रत्याशी 

राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश अग्रवाल ने बताया कि इनमें से 39 प्रत्याशी आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं। इस चरण में 12 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 5.80 लाख पुरुष और 6.28 लाख महिला मतदाता हैं। इनके लिए 1721 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। अग्रवाल ने बताया कि मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 4 बजे तक होगा। कोरोना संक्रमित और क्वारंटीन में रह रहे लोगों के मतदान के लिए शाम तीन से 4 बजे का समय निर्धारित किया गया है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।