मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

नवाजुद्दीन सिद्दीकी बने लीडिंग एक्ट्रेसेस की पहली पसंद, देखें कैसे!

नई दिल्‍ली : बहुमुखी प्रतिभा के किंग नवाजुद्दीन सिद्दीकी को उनके शानदार अभिनय के लिए हमेशा सरहाया गया है। वह एक हिट मशीन है जिनके साथ हर फिल्म निर्माता या एक्टर काम करना चाहता है। यही नहीं, केवल उनका…

नवाजुद्दीन सिद्दीकी बने लीडिंग एक्ट्रेसेस की पहली पसंद, देखें कैसे!
नवाजुद्दीन सिद्दीकी बने लीडिंग एक्ट्रेसेस की पहली पसंद, देखें कैसे! | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली :  बहुमुखी प्रतिभा के किंग नवाजुद्दीन सिद्दीकी को उनके शानदार अभिनय के लिए हमेशा सरहाया गया है। वह एक हिट मशीन है जिनके साथ हर फिल्म निर्माता या एक्टर काम करना चाहता है। यही नहीं, केवल उनका नाम ही जनता को सिनेमाघरों की ओर आकर्षित करने के लिए काफी है।



नवाजुद्दीन अपनी हर फिल्म के साथ दर्शकों के दिल में एक खास जगह बना लेते हैं, जो आने वाले कई सालों तक कायम रहती है।  उनकी अद्भुत डायलॉग डिलीवरी और अभिनेत्री के साथ सिजलिंग केमिस्ट्री उनके प्रशंसकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। वह अक्सर स्क्रीन पर नई अभिनेत्रियों के साथ नज़र आते हैं और उनके बॉन्ड को दर्शकों द्वारा पसंद किया जाता है। यही वजह है कि उनके साथ करियर की शुरुआत करना हर एक्ट्रेस की ख्वाहिश होती है। उनके प्रशंसकों के लिए यह एक रोमांचक खबर है कि वह अपने आगामी प्रोजेक्ट में एक बार फिर एक नए चेहरों के साथ नजर आएंगे। इन प्रोजेक्ट्स में नेहा शर्मा अभिनीत जोगिरा ज़ा रा रा रा, तमन्ना भाटिया के साथ बोले चुड़ियाँ, अवनीत कौर के साथ टीकू वेड्स शेरू, नूपुर सेनन के साथ नूरानी चेहरा और भूमि पेडनेकर के साथ अफवाह शामिल हैं।



अभिनेता के करीबी सूत्रों ने खुलासा किया, "अगर हम नवाजुद्दीन सिद्दीकी के करियर ग्राफ को देखें, तो उन्होंने एक अभिनेता के रूप में उल्लेखनीय विकास किया है। अब वह उस मुकाम पर हैं जहां वह इंडस्ट्री की कुछ टॉप और नई अभिनेत्रियों के साथ स्क्रीन स्पेस साझा कर रहे हैं। वह आजकल रोमांटिक फिल्मों में काम करने के लिए बहुत उत्साहित हैं और जिन अभिनेत्रियों के साथ वह काम करने जा रहे हैं, उनकी सूची अद्भुत है। भले ही वे बहुत रेयर जोड़ियां हैं, लेकिन वे निश्चित रूप से अद्भुत केमिस्ट्री साझा करते हैं।"



निस्संदेह, नवाजुद्दीन के प्रशंसक उन्हें बड़े पर्दे पर इन अभिनेत्रियों के साथ अपना आकर्षण बिखेरते देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है!

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।