Manipur Election 2022: कांग्रेस ने मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। कांग्रेस ने मंगलवार को मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। कांग्रेस पार्टी ने सगोलाबंद विधानसभा क्षेत्र से एम मोमो सिंह, यास्कूल से एन हेलेन्द्रो सिंह और जिरिराम से बदरुर रहमान को टिकट दिया है।
इससे पहले कांग्रेस ने 22 जनवरी को 40 उम्मीदवार घोषित किए थे जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एन लोकेन सिंह के नाम शामिल थे।
मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में 27 फरवरी और तीन मार्च को मतदान होगा। मतगणना 10 मार्च को होगी।
पहले चरण की वोटिंग 27 फरवरी को होगी। इसके लिए एक फरवरी को अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। नामांकन की आखिरी तारीख आठ फरवरी रखी गई है। नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी नौ फरवरी तक होगी और नाम वापसी के लिए 11 फरवरी तक मौका दिया जाएगा।
वहीं, दूसरे फेज की वोटिंग तीन मार्च को होगी। इसके लिए चार फरवरी को अधिसूचना जारी होगी और 11 फरवरी तक उम्मीदवार नामांकन कर सकेंगे। 14 फरवरी को नामांकन की जांच होगी, जबकि 16 फरवरी तक उम्मीदवारों को नाम वापस लेने का मौका दिया गया है।
https://www.thevirallines.net/manipur-news-manipur-assembly-election-2022-congress-releases-list-of-40-candidates-for-manipur-elections
नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे| पिछली बार मणिपुर में चार मार्च और आठ मार्च को चुनाव हुए थे। साल 2017 के चुनाव में बीजेपी मणिपुर में सिर्फ 21 सीटें ही हासिल हुई थीं| उस वक्त सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली कांग्रेस को 28 सीटें जीतने के बाद भी राज्य की सत्ता से बेदखल होना पड़ा था|