मारुति सुजुकी इंडिया अपनी कारों की कीमत में बढ़ोतरी करने के लिए तैयार है. मारुति की सबसे सस्ती कार आल्टो K10 भी करीब 20 हजार रुपये तक महंगी होने वाली है.
वहीं सबसे ज्यादा कीमत मारुति सेलेरियो की बढ़ने वाली है. इस कार की कीमत में 30 हजार रुपये से भी ज्यादा का इजाफा होने वाला है.
भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने एक बड़ी घोषणा की है। दिग्गज कंपनी आगामी 1 फरवरी, 2025 से अपने वाहनों की कीमतें बढ़ाने जा रही है।
बता दें कि मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने गुरुवार को अपने सभी वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की, जो 1 फरवरी, 2025 से प्रभावी होगी।
कंपनी ने कहा है कि विभिन्न मॉडलों के दाम में 1,500 रुपये से लेकर 32,500 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी।
कंपनी ने इसके पीछे का कारण बढ़ती इनपुट और परिचालन लागत बताया है। मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा है कि कीमतों में बढ़ोतरी मॉडल के हिसाब से अलग-अलग होगी,
जिसमें सेलेरियो में सबसे ज्यादा 32,500 रुपये की बढ़ोतरी होगी, जबकि सियाज और जिम्नी जैसे मॉडलों में 1,500 रुपये तक की मामूली बढ़ोतरी होगी।
ऑटोमोबाइल क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी में कहा कि यह निर्णय बढ़ती इनपुट और परिचालन लागत के बीच लिया गया है, जिसके कारण उसके पास इसका बोझ ग्राहकों पर डालने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।
किस मॉडल में कितना इजाफा?
ऑल्टो K10: 19,500 रुपये तक
S-प्रेसो: 5,000 रुपये तक
सेलेरियो: 32,500 रुपये तक
वैगन-R: 8,000 रुपये तक
स्विफ्ट: 5,000 रुपये तक
डिजायर: 10,550 रुपये तक
बलेनो: 20,500 रुपये तक
अर्टिगा: 15,000 रुपये तक
S-क्रॉस: 12,500 रुपये तक
सुपर कैरी: 10,000 रुपये तक
इग्निस: 6,000 रुपये तक
ब्रेजा: 9,000 रुपये तक
सियाज: 1,500 रुपये तक
XL6: 11,000 रुपये तक
फ्रॉन्क्स: 5,500 रुपये तक
इनविक्टो: 30,000 रुपये तक
जिम्नी: 1,500 रुपये तक
ग्रैंड विटारा: 25,000 रुपये तक
कंपनी का शेयर गुरुवार को 0.21% की तेजी के साथ 12,045.75 रुपये पर बंद हुआ.
कंपनी के शेयर में पिछले 12 महीनों के दौरान 21.87% की तेजी देखने को मिली है. दिन में अब तक इसका कुल ट्रेडेड वॉल्यूम इसके 30 दिन के औसत का 1.17 गुना रहा. रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स 61 है.
ब्लूमबर्ग डेटा के मुताबिक कंपनी को ट्रैक करने वाले 48 जानकारों में से 36 ने BUY, 9 ने HOLD और 3 ने SELL रेटिंग रखी है.