मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बांके बिहारी मंदिर में दम घुटने से 2 श्रद्धालुओं की मौत:वृंदावन: मंगला आरती के दौरान कैपेसिटी से अधिक पहुंचे श्रद्धालु, कई लोग बेहोश होकर गिर पड़े

वृंदावन/मथुरा: जन्माष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर में रात दो बजे मंगला आरती के दौरान दम घुटने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। आधी रात दर्शन के लिए बांके बिहारी मंदिर में कैपेसिटी से ज्यादा श्रद्धालु पह…

बांके बिहारी मंदिर में दम घुटने से 2 श्रद्धालुओं की मौत:वृंदावन: मंगला आरती के दौरान कैपेसिटी से अधिक पहुंचे श्रद्धालु, कई लोग बेहोश होकर गिर पड़े
बांके बिहारी मंदिर में दम घुटने से 2 श्रद्धालुओं की मौत:वृंदावन: मंगला आरती के दौरान कैपेसिटी से अधिक पहुंचे श्रद्धालु, कई लोग बेहोश होकर गिर पड़े | फ़ोटो: TVL News

वृंदावन/मथुरा:  जन्माष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर में रात दो बजे मंगला आरती के दौरान दम घुटने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। आधी रात दर्शन के लिए बांके बिहारी मंदिर में कैपेसिटी से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच गए ,जिससे दम घुटने से 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 6 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों को फिलहाल वृंदावन के 3 अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में एक महिला और एक पुरुष है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2 श्रद्धालुओं की मृत्यु पर दुख जताया है।



मथुरा के बांके बिहारी में मंगला आरती के दौरान मंदिर के निकास द्वार पर कई लोग बेहोश होकर गिर पड़े,  जिससे भक्तों की आवाजाही रुक गई...| परिसर के अंदर नमी के कारण भीड़ ज्यादा होने से दम घुटने लगा। दम घुटने से नोएडा सेक्टर 99 की रहने वाली महिला निर्मला देवी और वृंदावन की भूलेराम कॉलोनी रुक्मणि विहार के रामप्रसाद विश्वकर्मा की चली जान गई|



घायलों में कानपुर के सूरजनगर निवासी घनश्याम, दिल्ली के उत्तमनगर निवासी राजकुमार, मध्य प्रदेश के निवासी करेली राजेंद्र, यूपी के वृंदावन निवासी सरोज, उत्तराखंड के देहरादून निवासी शीतल और प.बंगाल के कोलकाता निवासी रीना देवी का अस्पताल में इलाज जारी है|



परिसर के अंदर नमी के कारण दम घुटने से 2  लोगों की जान चली गई

मथुरा के SSP अभिषेक यादव ने कहा,'मथुरा के वृंदावन बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरान मंदिर परिसर में काफी श्रद्धालू मौजूद थे। भीड़ के कारण लोगों की तबियत बिगड़ी जिसमें एक महिला और एक पुरुष श्रद्धालू की मृत्यु हो गई है। कई लोग घायल हैं, उनका इलाज चल रहा है|




वृंदावन जिला संयुक्त अस्पताल डॉ. देवेंद्र सिंह ने कहा,''हमारे पास 2 लोगों के शव आए थे जिनकी मृत्यु हो चुकी थी, इनमें एक महिला और एक पुरूष थे। इसके अलावा 5 मरीज़ भर्ती किए गए थे। इनमें से 2 को दूसरे अस्पताल रेफर किया गया और बाकी के 3 मरीज को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है|



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में बांके बिहारी में 2 श्रद्धालुओं की मृत्यु पर दुख जताया है। CMO ने ट्वीट किया, "CM ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया है।"



अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि 

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा,''बांके बिहारी मंदिर में दम घुटने से दो लोगों की मौत का समाचार बेहद दुखद है। श्रद्धांजलि। आशा है इस दुर्घटना से सबक़ लेकर आगे आने वाले समय में पहले से ऐसे प्रबंध किए जाएंगे जिससे भक्तों की संख्या पर नियंत्रण रखा जा सकेगा और प्रशासन आगंतुकों की संख्या का सही पूर्वानुमान लगा पाएगा।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।