मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मथुरा: बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरान महिला के साथ अश्लील हरकत करने वाला पुलिसकर्मी गिरफ्तार

वृंदावन/मथुरा: जन्माष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर में 20/21 अगस्त 2022 की रात मंगला आरती के दौरान महिला के साथ अश्लील हरकत व छेड़खानी करने वाले फ़ायरमैन विक्रम वीर बहादुर यादव को सुसंगत धाराओं में अभिय…

मथुरा: बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरान महिला के साथ अश्लील हरकत करने वाला पुलिसकर्मी गिरफ्तार
मथुरा: बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरान महिला के साथ अश्लील हरकत करने वाला पुलिसकर्मी गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

वृंदावन/मथुरा:  जन्माष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर में 20/21 अगस्त 2022 की रात मंगला आरती के दौरान महिला के साथ अश्लील हरकत व छेड़खानी करने वाले फ़ायरमैन विक्रम वीर बहादुर यादव को सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ़्तार कर लिया गया है।



पुलिसकर्मी वीवी बहादुर की इस हरकत का एक वीडियो एक सामने आया है| इस वीडियो में वीवी बहादुर यादव को महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए देखा जा सकता है, 



वीडियो सामने आने के बाद फ़ायरमैन विक्रम वीर बहादुर यादव के खिलाफ केस दर्ज कर, उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया है।मथुरा के SSP अभिषेक यादव ने कहा,' महिला से छेड़खानी एवं अभद्र आचरण करने वाले फ़ायरमैन विक्रम वीर बहादुर यादव को सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ़्तार कर लिया गया है।  फ़ायरमैन के विरुद्ध कठोर वैधानिक एवं विभागीय कार्यवाही की जायेगी।



DCW की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल ने भी इस मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग की थी| मालीवाल ने कहा था,''प्रभु के पवित्र स्थान में ऐसी घटिया हरकत करने वाले इस शख्स की पहचान हो और इसे ऐसी सजा मिले जो दोबारा ऐसा घिनौनापन करने की इसकी हिम्मत ना हो



बहादुर यादव की गिरफ़्तारी के बाद स्वाति मालीवाल ने एक ट्वीट में लिखा,''मथुरा में आरती के दौरान महिला से छेड़छाड़ करने वाले पुलिसकर्मी पर अब केस दर्ज हो गया और आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।