मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

मेरठ न्यूज़ : जिला प्रशासन ने पंचायत उपचुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी

जिले में पंचायत क्षेत्र के रिक्त चल रहे वार्डों पर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उप चुनाव कराने के आदेश जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने चुनाव कराने के लिए तैयारियों को शुरू कर दिया है।जिला मजिस्ट्र…

मेरठ न्यूज़ : जिला प्रशासन ने पंचायत उपचुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी
मेरठ न्यूज़ : जिला प्रशासन ने पंचायत उपचुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी | फ़ोटो: TVL News


जिले में पंचायत क्षेत्र के रिक्त चल रहे वार्डों पर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उप चुनाव कराने के आदेश जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने चुनाव कराने के लिए तैयारियों को शुरू कर दिया है।


जिला मजिस्ट्रेट,जिला निर्वाचन अधिकारी(पंचायत) डा0 वीके सिंह ने आज बताया कि आठ फरवरी की शाम चार बजे तक नामांकन पत्रों को जमा किया जा सकेगा।


इसके बाद 10 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 11 को नाम वापसी की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। इसी दिन चुनाव चिन्हों का आवंटन कर दिया जाएगा।


आयोग के निर्देशानुसार 19 फरवरी को मतदान कराया जाएगा। 21 फरवरी की सुबह आठ बजे से मतगणना कराकर परिणाम जारी कर दिया जाएगा।


डीएम ने बताया कि चुनाव कराने के लिए सभी तैयारियों को तेजी से पूरा किया जा रहा है।


जिलाधिकारी ने बताया कि संबंधित निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अपने विकास खण्डों के अन्तर्गत ग्राम पंचायतों के सदस्यों व प्रधानों, 


क्षेत्र पंचायतो के सदस्यो के रिक्त पदों पर प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र का पूर्ण विवरण देते हुये 05 फरवरी की सार्वजनिक सूचना निर्गत करेंगे


तथा संबंधित गावों में मुनादी द्वारा सर्वसाधारण को इसकी सूचना दी जायेगी। सार्वजनिक जानकरी हेतु ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, तहसील कार्यालय एवं जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय की सूचना पटों पर यह कार्यक्रम प्रदर्शित किया जायेगा।


उक्त उप निर्वाचन उत्तर प्रदेश पंचायतराज (सदस्यों और उप प्रधानों का निर्वाचन) नियमावली, 1994 व उप निर्वाचन उत्तर प्रदेश पंचायत तथा जिला पंचायत (सदस्यो का निर्वाचन) नियमावली 1994 के अनुसार सम्पन्न होगा।


निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) द्वारा सार्वजनिक सूचना निर्गत करने के साथ ही नामांकन पत्रों का विक्रय प्रारंभ हो जायेगा।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।