मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शुक्रवार की सुबह 45 साल के प्रेमी ने प्रेम-प्रसंग में 44 साल की प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी| महिला की हत्या के बाद एक व्यक्ति ने खुद को गोली मार ली| प्रेमी और प्रेमिका की मौके पर मौत हो गई| दस सालों से दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था| व्यक्ति से महिला अपना पीछा छुड़ा रही थी लेकिन 45 वर्षीय प्रेमी ने गोली मार कर जान ले ली|
मामला परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के दुर्वेशपुर गांव का है| जहाँ शुक्रवार की सुबह दुर्वेशपुर गांव निवासी 45 वर्षीय किरणपाल ने 44 साल की प्रेमिका मिथिलेश की हत्या कर दी। इसके बाद किरणपाल ने अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची थाना परीक्षितगढ पुलिस ने दोनों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
ग्रामीणों के मुताबिक,''45 वर्षीय मिथिलेश पत्नी धीर सिंह शुक्रवार सुबह गांव के बाहर पथवारे में गोबर डालने गई थी। तभी पीछे से किरण आया और कहा, "मिथलेश तू मेरी तो नहीं हो सकी, किसी और की भी नहीं होने दूंगा। "इसके बाद पाल ने मिथिलेश को गोली मार (एक राउंड) दी |
गोली लगने के बाद वह जमीन पर गिर गई, फिर आरोपी उससे लिपटकर रोने लगा।उसके बाद दूसरी गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। रोते-रोते ही आरोपी ने फिर से तमंचे को लोड किया और अपनी कनपटी पर भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के मुताबिक,''दुर्वेशपुर गांव निवासी धीर सिंह की पत्नी मिथिलेश मजदूरी करती थी। दस साल पहले उसकी गांव के ही किरण पाल से दोस्ती हो गई। किरण पाल ठेकेदार था। दोनों के पांच-पांच बच्चे भी हैं। महिला की दो बेटियों की शादी हो चुकी है जबकि तीन बच्चे छोटे है। आरोपित किरणपाल के 5 बच्चे हैं। एक लड़के की शादी हो चुकी है।