मेरठ: मेरठ के हस्तिनापुर निवासी बैंक मैनेजर संदीप कुमार की पत्नी शिखा और 5 साल के बेटे रुद्रांश की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है| हत्यारा कोई और नहीं बल्कि बैंक मैनेजर संदीप का सगा बहनोई हरीश जाटव ही है| रवि जाटव के साथ हरीश जाटव ने 29 अगस्त की देर रात घर में घुसकर संदीप कुमार की पत्नी शिखा और बेटे रुद्रांश को मार डाला और नकदी-जेवरात समेटकर शिखा की स्कूटी से नोएडा भाग गए। हस्तिनापुर डबल मर्डर का खुलासा करते हुए पुलिस ने 1 सितंबर को हरीश जाटव को गिरफ़्तार कर लिया है,जबकि दूसरे कातिल रवि जाटव ने गोली मारकर सुसाइड कर लिया। वह हरीश के जीजा का चचेरा भाई था।
मेरठ ???सएसपी रोहित सिंह ने बताया, 29 अगस्त देर रात एक घर में एक महिला और उसके बच्चे का शव मिला था। महिला के पति द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। आस-पास के CCTV देखे गए। मामले में पाया गया कि इनके रिश्तेदार हरिश कुमार और रवि ने हत्या की और जेवरात लेकर भाग गए| मामले में मुख्य अभियुक्त हरिश को गिरफ़्तार कर लिया गया है, दूसरे अभियुक्त रवि ने आत्महत्या कर ली है|
जानकारी के मुताबिक, हरीश कुमार पुत्र जसवंत नोएडा के होशियापुर गली- 2 सेक्टर 51 का रहने वाला है, जो पेशे से टैक्सी चालक है| 2005-06 से हरीश कुमार दिल्ली, मेरठ और आसपास के जिलों में टैक्सी चलाता है। 2006 में हरीश की मुलाकात मेरठ निवासी संदीप की बहन डोली से हो गई। जिसके बाद दोनों की दोस्ती हुई। परिवार के विरोध के बावजूद संदीप की बहन डोली ने 2007 में हरीश से लव मैरिज कर ली।
29 अगस्त को हरीश अपने बहनोई शेरदिल के ताऊ के बेटे रवि जाटव को लेकर हस्तिनापुर पहुंचा। जहां हरीश और रवि जाटव ने पहले शिखा को मार डाला, उसके बाद अपने साले के 5 साल के बेटे रुद्रांश को भी मार दिया। शिखा 7 माह की गर्भवती थी। इस हत्या का 1 सितंबर को एसएसपी ने खुलासा किया।
बैंक मैनेजर संदीप कुमार की गर्भवती पत्नी शिखा और उनके पांच साल के बेटे रूकांश की हत्या के मामले में उनके बहनोई हरीश मावी को गुरुवार को जेल भेज दिया गया है। पुलिस दूसरे हत्यारोपी रवि की तलाश में लगी थी। गुरुवार की सुबह रवि का शव गोली लगा शव पिलखुवा के जंगल में ट्यूबवेल के पास मिला। पुलिस के मुताबिक, रवि ने आत्महत्या करने से पहले अपने भाई कहर सिंह को बताया कि उसने बड़ा अपराध कर दिया है। अब उसे आत्मग्लानि हो रही है। रवि के शव के पास से तमंचा मिला है।
संदीप कुमार बिजनौर में पंजाब नेशनल बैंक में मैनजर हैं। संदीप ने 7 साल पहले अपनी ही बिरादरी की शिखा से लव मैरिज की थी। शिखा के पिता श्रीप्रकाश भी रिटायर्ड अधिकारी हैं। शिखा मूल रूप से उन्नाव के कंजोरा गांव की रहने वाली थीं। पिता श्रीपाल की मेरठ में तैनाती के दौरान कॉलेज में उसकी संदीप से पहले दोस्ती हुई फिर दोनों ने विवाह कर लिया था।