मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 सितंबर 2026

प्रेमी की चाहत में सगी मां ने 6 माह के बेटे को मार डाला: प्रेमी को पाने के लिए नाले में फेंकवा दिया बेटा, बोलीं- बाधा बन रहा था...

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक मां ने प्रेमी के लिए अपने 6 महीने के बच्चे को मार डाला| प्रेम प्रसंग में बच्चा बाधक बन रहा था इसलिए महिला ने अपने 6 महीने बेटे की हत्या कर दी| थाना नगीना क्षेत्र…

प्रेमी की चाहत में सगी मां ने 6 माह के बेटे को मार डाला: प्रेमी को पाने के लिए नाले में फेंकवा दिया बेटा, बोलीं- बाधा बन रहा था...
प्रेमी की चाहत में सगी मां ने 6 माह के बेटे को मार डाला: प्रेमी को पाने के लिए नाले में फेंकवा दिया बेटा, बोलीं- बाधा बन रहा था... | फ़ोटो: TVL News

 बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक मां ने प्रेमी के लिए अपने 6 महीने के बच्चे को मार डाला| प्रेम प्रसंग में बच्चा बाधक बन रहा था इसलिए महिला ने अपने 6 महीने बेटे की हत्या कर दी| थाना नगीना क्षेत्र के नबीना मोहल्ला के लुहारी सराय में प्रेमी को पाने के लिए महिला खुदशिया ताजीम उर्फ अफशा ने अपने छह महीने के बेटे को नाले में जिंदा ही फेंकवा दिया, जिसमें डूब जाने की वजह से बच्चे की मौत हो गई। 



पुलिस के मुताबिक,'31 अगस्त को  कस्बा व थाना नगीना क्षेत्रान्तर्गत मौहल्ला लुहारी सराय में एक 06 माह के बच्चे को नाले में फेंके जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस द्वारा बच्चे के शव को पंचायतनामा की कार्यवाही के उपरान्त पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। बच्चे के चाचा तहरीर के आधार पर थाना नगीना पर खुदशीया ताजीम उर्फ अफशा (बच्चे की मां) पत्नी आसिफ निवासी मौ0 लुहारी सराय निकट बरात घर कस्बा व थाना नगीना पंजीकृत किया गया। 



पुलिस ने बताया, '31 अगस्त को थाना नगीना में बच्चे के चाचा ने अभियोग पंजीकृत कराया कि उसकी भाभी ने 6 माह के बच्चे को मारकर फेंक दिया है। इस सूचना पर तुरंत अभियोग पंजीकृत कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की|



पुलिस के मुताबिक,'पहले खुदशिया ताजीम उर्फ अफशा ने पुलिस को बच्चे के अपहरण की झूठी कहानी सुनाई। महिला ने पुलिस को बताया, "घर में काम करने वाली बच्ची मेरे बेटे अरहान को सड़क पर खिला रही थी, तभी बाइक सवार दो बदमाश आए। उसके हाथ से बेटे को छिनकर फरार हो गए।" लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी खंगाला तो खुलासा हो गया। सीसीटीवी में नौ साल की बालिका बच्चे को नाले में फेंकते हुए नजर आई।



पुलिस ने महिला से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और प्रेमी की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार महिला का किसी लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था इसी के चलते बच्चे को मारने के बाद उसने प्रेमी के साथ भागने की योजना बनाई थी। पुलिस ने मृतक बच्चे के चाचा की तहरीर पर मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया।


प्रेमी के सामने अपने आप को बिना शादी हुए दिखाना चाहती थी: अफशा

पुलिस पूछताछ में अभियुक्ता खुदशीया ताजीम उर्फ अफशा द्वारा बताया गया कि उसका किसी व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह अपने प्रेमी के सामने अपने आप को बिना शादी हुए दिखाना चाहती थी जिसमें उसका बच्चा बाधा बन रहा था। प्रेमी की चाहत में उसने अपने बच्चे की हत्या कर दी तथा बच्चे की देखभाल हेतु रखी गयी एक 09 वर्षीय लडकी सुमैया पुत्री रहीश निवासी उमरी कलां थाना कांठ पर पर अपने बेटे अरहान को नाले में फेंकने का आरोप लगा दिया। । अभियुक्ता का पति सऊदी अरब में रहता है तथा वहीं पर काम करता है। 



प्रेमी के साथ भागना चाह रही थी,लेकिन बच्चा रोड़ा बन रहा था

हत्यारोपी अफशा ने पूछताछ में बताया, "मेरा पति 8-10 महीने पहले सऊदी अरब कमाने गया था, उस दौरान वह गर्भवती थी। 6 महीने पहले उसने बच्चे को जन्म दिया। उसके बाद उसका पुराना प्रेमी उससे मिलने आने लगा। वह अक्सर उससे मिलने के लिए घर से बाहर जाती थी|



अफशा ने बताया, "प्रेमी उसे घर से भागने को कहा था, वो भी तैयार हो गई थी। अपने प्रेमी के साथ भागना चाह रही थी| लेकिन बच्चा इस फैसले में रोड़ा बन रहा था|  प्रेमी ने बच्चे की वजह से उसे साथ रखने से मना कर दिया। इसके बाद हमने घर में काम करने वाली बच्ची को भी राजी किया। बुधवार रात को मैं बच्ची के साथ घर से 200 मीटर दूर नाले पर पहुंची। जब देखा कि आस-पास कोई नहीं है तो बच्ची के हाथों बेटे को फेंकवा दिया।"



यह भी पढ़ें: नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण मामले में गिरफ्तार मठ के मुख्य पुजारी को 14 दिन की जेल 


वहीँ,मृतक अरहान के चाचा बिलाल ने बताया कि उनका भाई आसिफ पिछले करीब 5 साल से सऊदी में काम करता है। आसिफ 10 महीने पहले सऊदी से नगीना आया था। आसिफ का विवाह करीब 3 साल पहले कांठ के पास स्थित ग्राम उमरी निवासी खुदशिया ताजीम उर्फ अफशा के साथ हुआ था। उधर पुलिस को दी गई तहरीर में बिलाल ने कहा कि 31 अगस्त को मेरी भाभी खुदशिया ने मेरे छह माह के भतीजे अरहान को घर के पास बने नाले में डूबा कर 9 साल की बच्ची की मदद से रात्रि करीब 8:45 बजे हत्या कर दी है।



यह भी पढ़ें: नाबालिगों लड़कियों के यौन शोषण के आरोपी शिवमूर्ति शरणारू गिरफ़्तार 



SP सिटी प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि,''31 अगस्त को थाना नगीना में मृतक बच्चे के चाचा ने अभियोग पंजीकृत कराया कि उसकी भाभी ने 6 माह के बच्चे को मारकर फेंक दिया है। इस सूचना पर तुरंत अभियोग पंजीकृत कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की| मृतक की मां को गिरफ़्तार किया गया, उसने पूछताछ में बताया कि उसका किसी के साथ प्रेम प्रसंग था जिसमें बच्चा बाधक बन रहा था इसलिए उसने बच्चे की हत्या कर दी। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।