मेरठ में पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की मीट फैक्ट्री पर पड़ा छापा, 10 लोग गिरफ़्तार; गैंगस्टर एक्ट के तहत होगी कार्रवाई
मेरठ: उत्तर प्रदेश पुलिस ने मेरठ में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नेता और पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की मीट फैक्ट्री में छापा मारा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभाकर चौधरी ने बताया कि,''14 लोगों…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
मेरठ में पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की मीट फैक्ट्री पर पड़ा छापा, 10 लोग गिरफ़्तार; गैंगस्टर एक्ट के तहत होगी कार्रवाई | फ़ोटो: TVL News
मेरठ: उत्तर प्रदेश पुलिस ने मेरठ में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नेता और पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की मीट फैक्ट्री में छापा मारा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभाकर चौधरी ने बताया कि,''14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज़ किया गया है और 10 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। हमने पाया कि यह अवैध रूप से चल रहा था और गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई करेंगे। आगे की जांच जारी है|
मेरठ के ज़िला अधिकारी के. बालाजी ने बताया कि,''सूचना मिलने पर पुलिस और अन्य टीमों ने फैक्ट्री की चैकिंग की। जिसमें पाया गया कि बिना वैध अनुमति के पैकेजिंग का काम चल रहा था, जिसमें 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज़ की गई है और कुछ लोगों को जेल भी भेजा गया है। गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी|
कुरैशी ने उत्तर प्रदेश में 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा था और बीजेपी के सांसद राजेंद्र अग्रवाल से मामूली अंतर से हार गए थे| साल 2007 में, वह यूपी में बसपा सरकार में मंत्री थे|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 2 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।