मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

मेघालय विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

शिलांग : कांग्रेस ने मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए 5 उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने शनिवार को मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए 5 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की| कांग्…

मेघालय विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की
मेघालय विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की | फ़ोटो: TVL News

शिलांग : कांग्रेस ने मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए 5 उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने शनिवार को मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए 5 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की|  कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी दूसरी सूची के मुताबिक, अमलारेम विधानसभा क्षेत्र से अरबियांगकाम खार सोहमट, खारकुटा से चिरेंगे पीटर मार्क, खलहरियाट से झानिका सियांगसाय, रेसुबेलपारा से तवील के. मारक और राजबाला से कारला संगमा को उम्मीदवार को बनाया गया है



इससे पहले  कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने बुधवार देर रात मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए 55 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी| पहली सूची में नौ महिला उम्मीदवारों को टिकट दी गई है| मेघालय प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व सांसद विंसेट एच पाला को सुतंगा सायपुंग विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। 


कांग्रेस ने जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली सूची, सुतंगा सायपुंग से चुनाव लड़ेंगे पार्टी सांसद विंसेट पाला 


मेघालय विधानसभा की 60 सीटों के लिए 27 फरवरी को मतदान होना है और 2 मार्च को परिणाम आएंगे| पिछले चुनाव 2018 में सत्तारूढ़ कांग्रेस को 21 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।  एनपीपी के खाते में 19 सीटें आई थी। वहीं बीजेपी को 2 सीटों पर जीत मिली थी , जबकि यूडीपी को 6 सीटें हासिल हुई थी। यहां अन्य के खाते में 11 आई सीटें थी। गोवा और मणिपुर की तरह यहाँ भी कांग्रेस सरकार बनाने में सफल नहीं हुई थी। बीजेपी की मदद से एनपीपी ने सरकार बना ली थी|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।