शहडोल के कोयला खदान में चोरी करने घुसे 3 और लोगों के शव बरामद: अब तक 7 लोगों की मौत, प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज़
शहडोल: मध्य प्रदेश के शहडोल के धनपुरी स्थित एसईसीएल की कोयला खदान से शनिवार को 3 और शव बरामद किए गए हैं| इससे पहले शुक्रवार को 4 शव बरामद किए गए थे| कोयला खदान में दम घुटने से अब तक 7 लोगों की मौत हो…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
शहडोल के कोयला खदान में चोरी करने घुसे 3 और लोगों के शव बरामद: अब तक 7 लोगों की मौत, प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज़ | फ़ोटो: TVL News
शहडोल: मध्य प्रदेश के शहडोल के धनपुरी स्थित एसईसीएल की कोयला खदान से शनिवार को 3 और शव बरामद किए गए हैं| इससे पहले शुक्रवार को 4 शव बरामद किए गए थे| कोयला खदान में दम घुटने से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है. ये सभी लोग SECL की बंद पड़ी कोयला खदान में कबाड़ चोरी करने घुसे थे। हादसे के बाद सभी मृतकों के शवों को मेडिकल कॉलेज शहडोल भेज दिया गया है। ये सभी मृतक शहडोल जिले के धनपुरी थाना एरिया के र??ने वाले थे।
शहडोल अधीक्षक पुलिस कुमार प्रतीक ने आज शनिवार को बताया, " सूचना मिली थी कि 3 और लोग यहां संभावित तौर पर फसे हो सकते हैं। 3 शव बरामद किए गए हैं। शवों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। उचित सीलिंग नहीं की गई थी जिसके चलते प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज़ की गई है|
यह घटना गुरुवार रात (27 जनवरी 2023) की है। शहडोल के धनपुरी स्थित एसईसीएल की कोयला खदान में लोग लोहे का सामान चोरी करने की नियत से घुसे थे. एक युवक (कबाड़ी चिद्दा उर्फ सिद्धार्थ महतो) खदान के बाहर खड़ा था, इसलिए वह बच गया। शुक्रवार को बरामद 4 शवों की पहचान हजारी कोल (30) पिता कल्लू कोल निवासी दफई, वार्ड चार, कपिल विस्कर्म (21) पिता सुखराम निवासी वार्ड-उन्नीस, राज महतो (20) पिता गणेश महतो निवासी वार्ड-16 और राहुल कोल (23) पिता हीरालाल निवासी वार्ड-16 के रूप में हुई थी।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 28 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।