मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है| शिकायते मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस ने 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है | Monster.india.com की वेबसाइट के माध्यम से एक्सिस बैंक में नौकरी दिलवाने के नाम पर अलग-अलग मद में ₹ 2,76,550.00/- धोखाधड़ी करने वाले 03 नफर शातिर अपराधी गिरफ्तार।
27 मई 2022 को जनपद सोनभद्र के थाना शक्तिनगर के NTPC शक्तिनगर विद्युत बिहार कालोनी निवासी पीड़ित आयुष गुप्ता पुत्र के.एम. गुप्ता द्वाराबावत Monster.india.com की वेबसाइट के माध्यम से एक्सिस बैंक में नौकरी दिलवाने के नाम पर अलग अलग मद में 276550/- रु0 धोखाधड़ी के सम्बन्ध में अभियुक्ता मैडम शिवानी अज्ञात के नाम पर थाना शक्तिनगर द्वारा अभियोग पंजीकृत कर आनलाइल ट्रान्सफर किया गया, जिसपर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 0019/2022 धारा-419/420/120बी भा0द0वि0 व 66डी आईटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
जांच में अभियुक्त भविश कौशिक S/o श्याम सुन्दर शर्मा RO सरायझनझन थाना सिकन्दराबाद जिला बुलन्दशहर, 2. मोनु यादव S/O अवतार सिंह R/O जुनैदपुर PS सिकन्दराबाद जनपद बुलन्दशहर, 3. अरुण कुमार s/o बले निवासी जुनैदपुर PS सिकन्दराबाद जनपद बुलन्दशहर का नाम प्रकाश में आया । मिर्जापुर पुलिस ने बुलन्दशहर से थाना सिकन्दराबाद के पुलिस कर्मियों की मदद से 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया ।
पूछताछ में अरुण यादव ने बताया कि मोनू मेरा चचेरा भाई है, भविश कौशिक मेरा दोस्त है, अमित मेरा जीजा है जो नोएडा में रहता है जो अपना स्वंय का आफिस बनाया है। उसके पास हम लोगों का आना जाना रहता था मेरा जीजा आय दिन हम लोगों से आय दिन बताता था कि आज के समय में किसी के साथ नौकरी करने में कोई फायदा नहीं है अपना स्वंय का व्यवसाय करना चाहिए मै अपना स्वंय का व्यवसाय करके प्रतिदिन अच्छा खासा पैसा कमा लेता हुँ।
तुम लोग नौकरी के चक्कर में घुम रहे हो यदि तुम लोग मेरे साथ काम करो नौकरी करना भुल जाओंगे , और तुम्हारे पास पैसा ही पैसा होगा । उनकी बात सुनकर हम तीनों लोगों ने भी उनके साथ काम करने का मन बना लिया और उनके द्वारा जैसा बताया जाता था उसी तरिके से हम लोग भी कार्य करने लगे। और धीरे धीरे हम लोग भी धोखाधड़ी का कार्य सीख गये और लोगों को आनलाईन धोखा देकर उनके खाते से पैसा ट्रान्जेक्शन कर लेते है। हम चारों लोग एक साथ आनलाईन फ्राड करने से सम्बन्धित कार्य करने लगे