मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में मुकेश हत्याकांड में 6 और आरोपी गिरफ्तार

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में थाना कोतवाली कटरा क्षेत्रान्तर्गत दुर्गा बाजार के पास हुई युवक मुकेश मिश्रा की हत्या मामले में 6 और हत्यारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले…

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में मुकेश हत्याकांड में 6 और आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में मुकेश हत्याकांड में 6 और आरोपी गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में थाना कोतवाली कटरा क्षेत्रान्तर्गत दुर्गा बाजार के पास हुई युवक मुकेश मिश्रा की हत्या मामले में 6 और हत्यारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस ने एक आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मुकेश मिश्रा की हत्या मामले में पुलिस ने अब तक 7 हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है|



छह महीने पहले खुद पर हुए जानलेवा हमले में अपेक्षित कार्रवाई न होने पर 20 जून, 2022 को सोमवार की शाम 18.30 बजे थाना कटरा कोतवाली जा रहे युवक मुकेश मिश्रा व विशाल मिश्रा को विपक्षियों ने दुर्गा बाजार मोहल्ले में पकड़ लिया। मुकेश मिश्रा को मार पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया|  उपचार के दौरान मुकेश मिश्रा की मृत्यु हो गयी।



जिसके सम्बन्ध में कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलखरिया का पूरा निवासी वादी (मृतक का पिता) दिनेश मिश्रा पुत्र स्व0 शम्भूनाथ मिश्रा की तहरीर के आधार पर थाना कटरा पर मु0अ0सं0-112/2022 धारा 147/148/149/302/323/427 भादवि बनाम नामजद अभियुक्तो के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था। मामले में मामले में नौ नामजद और सात अज्ञात लोगों पर हत्या, बलवा आदि का मुकदमा दर्ज किया था। 



मुकेश मिश्रा की हत्या मामले में आज यानि गुरुवार (23.06.2022)  को पुलिस ने रेलवे स्टेशन मीरजापुर से 06 अभियुक्तों - अजीत यादव पुत्र गुलाब यादव (24), विम???ेश यादव (24), शनी यादव (21) पुत्रगण स्व0 उमाशंकर यादव,  ओम प्रकाश यादव (25) पुत्र राजेन्द्र यादव , मनी यादव (26) पुत्र अभय यादव और मोनू यादव उर्फ अवधेश यादव (22) पुत्र दूधनाथ यादव को पकड़ा गया। अभियुक्तगण की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद बैट, 02 अदद बेस बैट व 03 अदद पत्थर (नुकीला सहित) बरामद किया गया ।




पुलिस के मुताबिक,''कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलखरिया का पूरा निवासी मुकेश मिश्रा (23) पुत्र दिनेश मिश्रा बाइक से अपने साथी विशाल के साथ जब दुर्गा बाजार मोहल्ले में पहुंचा तो विपक्षियों ने दोनों को पकड़ लिया। मुकेश मिश्रा को मार पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया| मारपीट की सूचना पर परिजन पहुंचे। दोनों को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर मुकेश को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया| ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मुकेश की मौत हो गई।



मुकेश के पिता दिनेश मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने चुन्नू यादव पुत्र सीताराम यादव, विमलेश यादव पुत्र स्व. उमा शंकर यादव, सनी यादव पुत्र स्व. उमा शंकर यादव उर्फ बऊ यादव, विशाल यादव उर्फ हैप्पी यादव पुत्र बरायन यादव, इंदो देवी पत्नी स्व. उमाशंकर यादव निवासी दुर्गाबाजार, मनी यादव पुत्र अभय यादव निवासी विसुन्दरपुर कोतवाली शहर, ओम प्रकाश यादव निवासी रमईपट्टी, अजीत यादव पुत्र गुलाब यादव निवासी अनगढ़ रोड, मोनू यादव निवासी रमईपट्टी और सात अज्ञात के खिलाफ हत्या और बलवा का मुकदमा दर्ज किया था। 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।