मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मिर्जापुर में किशोर के 2 हत्यारे गिरफ्तार: बहन के प्रेम-प्रसंग का भाई करता था विरोध, नाबालिग संग मिलकर प्रेमी ने लोहे के रम्मा से मार डाला

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अमित प्रजापति की हत्या करने वाले 2 हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हरौरा थाना क्षेत्र के अधवार ग्राम निवासी अमि…

मिर्जापुर में किशोर के 2 हत्यारे गिरफ्तार: बहन के प्रेम-प्रसंग का भाई करता था विरोध, नाबालिग संग मिलकर प्रेमी ने लोहे के रम्मा से मार डाला
मिर्जापुर में किशोर के 2 हत्यारे गिरफ्तार: बहन के प्रेम-प्रसंग का भाई करता था विरोध, नाबालिग संग मिलकर प्रेमी ने लोहे के रम्मा से मार डाला | फ़ोटो: TVL News

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अमित प्रजापति की हत्या करने वाले 2 हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हरौरा थाना क्षेत्र के अधवार ग्राम निवासी अमित कुमार (मृतक) की बहन के प्रेमी गोलू ने नाबालिग के साथ मिलकर अमित की हत्या कर दी थी। अहरौरा थाना पुलिस ने 2 हत्यारोपियों - 20 वर्षीय संजीव कुमार उर्फ गोलू पुत्र श्रवण कुमार उर्फ सरीम और बाल अपचारी को थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया है। 



पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि अमित कुमार(मृतक) की बहन से अभियुक्त संजीव उर्फ गोलू का तीन सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था| प्रेमी संजीव अमित की बहन को मोबाइल फोन दिया था जिसे अमित कुमार (मृतक) देते हुए देख लिया था| एक दिन अमित कुमार ने संजीव का दिया हुआ मोबाइल जमीन पर पटककर तोड़ दिया। जब भी वो संजीव को देखता था तो भड़क जाता था



 इसलिए अभियुक्त संजीव उर्फ गोलू अपने दोस्त के साथ मिलकर योजना बनाकर अमित कुमार की हत्या कर दी। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल लोहे का रम्मा, मृतक अमित कुमार की ओप्पो कम्पनी का एन्ड्रायड फोन भी बरामद किया गया।



पुलिस के अनुसार,''जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के अधवार ग्राम निवासी होरीलाल के बेटे अमित प्रजापति का शव 9 जून की सुबह गांव के माइनर के पास मिला था। सूचना मिलने पर एसपी अजय कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले का खुलासा करने के लिए एसपी नक्सल के नेतृत्व में टीम गठित कर दी थी।   मृतक के पिता ने पड़ोस में रहने वाले संजीव उर्फ गोलू और उसके चचेरे भाई शिव कुमार के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। मृतक तीन बहनों में इकलौता भाई था। उसकी मौत से गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।