मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

सिद्धार्थनगर में पकड़ा गया “बहेलिया गैंग”: किराए के मकान में रहकर रेकी करता था बहेलिया गैंग, बसों के यात्रियों एवं घरों को बनाते थे निशाना

सिद्धार्थनगर : उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में थाना मिश्रौलिया पुलिस ने बसों में यात्रियों से एवं घरों में चोरी की घटना करने वाले बहेलिया गैंग के छः शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। एस0ओ0ज…

सिद्धार्थनगर में पकड़ा गया “बहेलिया गैंग”: किराए के मकान में रहकर रेकी करता था बहेलिया गैंग, बसों के यात्रियों एवं घरों को बनाते थे निशाना
सिद्धार्थनगर में पकड़ा गया “बहेलिया गैंग”: किराए के मकान में रहकर रेकी करता था बहेलिया गैंग, बसों के यात्रियों एवं घरों को बनाते थे निशाना | फ़ोटो: TVL News

सिद्धार्थनगर : उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर  जिले में थाना मिश्रौलिया पुलिस ने बसों में यात्रियों से एवं घरों में चोरी की घटना करने वाले बहेलिया गैंग के छः शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। एस0ओ0जी0/सर्विलांस एवं थाना मिश्रौलिया की संयुक्त पुलिस टीम ने बहेलिया गैंग का खुलासा किया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सोने व चांदी के आभूषण व नकदी 3500 रूपये (चोरी की) एवं दो देशी तमंचा - दो जिन्दा कारतूस एवं चाकू बरामद किए|




पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि “हमलोग बहेलिया गैंग का संचालन करते है, हमारा गैंग लीडर अनिल बहेलिया है |जिसकों हमलोग कुरू नाम से बुलाते है,  हमलोग अलग-अलग जनपदों में जाकर किराये का मकान लेते है और वहां से बसों अड्डों पर जाकर रेकी करते है | 



.....मास्टर चाबी से बैग खोलते थे

जब कोई महिला बैंग इत्यादि लेकर बस में बैठती है|  तब हम लोंग भी  उसी बस में बैठ जाते है और मौका देखकर उनका सामान बैग इत्यादि चुरा लेते है तथा हमलोग एक मास्टर चाबी रखते है यदि किसी बैग में छोटा ताला लगा हो तो उसको चाबी की मदद से खोलकर किमती सामान चुरा लेते है। 


अंगुली पर चिपका लेते थे माइक्रो ब्लेड

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि,''हमलोग फेवीक्विक से अंगुली पर माइक्रो ब्लेड चिपका कर सवारियों को उतरते समय ब्लेड से उनका बैग काटकर आभूषण/पैसा इत्यादि चुरा लेते है। हम लोग घूमकर बन्द मकानों की रेकी करते है और रात के समय चोरी की घटना करते है। 



एक शहर में ज्यादा समय तक नही रहता बहेलिया गैंग

हम लोंग ज्यादा समय तक एक शहर में नही रहते है दो-तीन घटनाओं को करने के बाद टीम का एक सदस्य सामान लेकर हमलोंग के घर चला जाता है ,हमलोग किसी और शहर में जाकर घटना करते है। हमलोग अपने हिस्से में से कुछ धन अपने गैंग लीडर कुरू को देते है जिससे वह हमलोग के पकड़े जाने पर हमलोगों के घर की देखभाल करे।“  । एक शहर में चोरी करने के बाद जिला ही बदल देते थे। ताकि पुलिस की गिरफ्त से दूर जा सके। 



पुलिस ने इन आरोपियों को पकड़ा

1- अनिल बहेलिया पुत्र नबाब सिंह निवासी नगला उसर थाना कुरावली जनपद मैनपुरी ।

2- हरिशंकर बहेलिया पुत्र सियाराम निवासी नगला उसर थाना कुरावली जनपद मैनपुरी ।

3- अनिल कुमार पुत्र राजाराम निवासी नगला उसर थाना कुरावली जनपद मैनपुरी ।

4- सुमित बहेलिया पुत्र राजेन्द्र निवासी महारमई थाना बिचवां जनपद मैनपुरी ।

5- राजू पुत्र सुघर सिंह निवासी महारमई थाना बिचवां जनपद मैनपुरी ।

6- दिपू पुत्र कप्तान सिंह निवासी ब्रह्मपुरी थाना मेरापुर जनपद फरूखाबाद ।



बरामदगी का विवरण - 

01-  नगद 3500 रूपये (चोरी की)

02-  01 जोड़ी बाली (पीली धातु की)

03-  01 नाक की कील (पीली धातु की)

04-  01 अदद झुमका (पीली धातु की)

05- 01 अदद नथिया (पीली धातु की)

06-  02 अदद टप्स (पीली धातु की)

07-  01 अदद हार (पीली धातु की)

08- 01 अदद मांगटीका (पीली धातु की)

09- 02 अदद करधनी (सफेद धातु की)

10- 03 जोड़ी पायल

11-  02 अदद देशी तमंचा मय 02 अदद जिन्दा कारतूस (315 बोर )  ।

12-  02 अदद नाजायज चाकू

13-  40 पैकेट फेवीक्विक

14-  02 अदद चाबी

15-  08 अदद माइक्रो ब्लेड

16-  06 अदद आधार कार्ड 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।