मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

मिशन ग्रे हाउस' के साथ बड़े पर्दे पर नई शुरुआत के लिए तैयार हैं पूजा शर्मा

मुंबई: पूजा शर्मा ने 2024 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में पोपटलाल की प्रेमिका की भूमिका निभाकर अपने लिए लोगों से बहुत प्यार और फैन्स का सपोर्ट प्राप्त किया। अब वह फिल्म 'मिशन ग्रे हाउस' के साथ ब…

मिशन ग्रे हाउस' के साथ बड़े पर्दे पर नई शुरुआत के लिए तैयार हैं पूजा शर्मा
मिशन ग्रे हाउस' के साथ बड़े पर्दे पर नई शुरुआत के लिए तैयार हैं पूजा शर्मा | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: पूजा शर्मा ने 2024 में तारक मेहता  का उल्टा चश्मा शो में पोपटलाल की प्रेमिका की भूमिका निभाकर अपने लिए  लोगों से बहुत प्यार और फैन्स का सपोर्ट प्राप्त किया। अब वह फिल्म 'मिशन  ग्रे हाउस' के साथ बड़े पर्दे पर अपनी नई शुरुआत के लिए पूरी तरह तैयार  हैं।


पूजा, जो अपने सीए  फाइनल सेकंड ग्रुप की परीक्षा देने के लिए मुंबई आई थीं, उसने कभी सपने में  भी नहीं सोचा था कि वह अभिनेत्री बनेंगी।


अपने  मॉडलिंग और अभिनय करियर की शुरुआत के बारे में बताते हुए पूजा ने कहा,  "मैं मॉल में खरीदारी कर रही थी और एक कास्टिंग वाले ने मुझे किसी प्रसिद्ध  सोप के ऑडिशन के लिए इंटरव्यू देने के लिए संपर्क किया, वे रैंडम पब्लिक  इंटरव्यू लेते हैं। अगले दिन, उसने मुझे यह कहते हुए बुलाया कि अगर आप  ऑडिशन राउंड क्लियर करती हैं और एड के लिए चुनी जाती हैं, तो आपको प्रति  दिन चालीस हज़ार का पेमेंट किया जाएगा शूट के लिए। मैं हैरान थी की CA में  भी प्रति दिन इतने पैसे तो कहा ही मिलेंगे।"


टीएमकेओसी के अलावा पूजा छोटी सरदारनी, जौहरी, दस जून की रात जैसे लोकप्रिय शो और वेब सीरीज का भी हिस्सा रही हैं।

'मिशन  ग्रे हाउस' में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहीं पूजा ने कहा, "मैं  बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए उत्साहित हूं और यह एक सपने के सच  होने जैसा है। मैं कियारा की भूमिका निभा रही हूं, जो एक पुलिस अधिकारी है  और अभिनेता राजेश शर्मा की बेटी है, जो एक वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक भी हैं।  मैं फिल्म में हीरो की अच्छी दोस्त हूं। फिल्म की कहानी कुछ इस तरह है कि  मैंने अपने पिता को ग्रे हाउस में रहस्यमयी हत्याओं के पीछे की सच्चाई को  उजागर करने के लिए हम दोनों को एक खतरनाक मिशन पर भेजने के लिए राजी किया  और हम इस रहस्य को कैसे सुलझाते हैं।" पूजा अपनी आने वाली फिल्म मिशन ग्रे  हाउस के लिए बहुत उत्साहित हैं, जो 17 जनवरी, 2025 को रिलीज़ होने के लिए  तैयार है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 दिसंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।