मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

अभिनय का जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं रेखा (रियो)

बहुमुखी प्रतिभा की धनी रेखा (रियो) वैष्णव पिछले कई वर्षो से फिल्म इंडस्ट्री में बतौर अभिनेत्री कार्य कर रही हैं। फिल्म वहम और बहु हंटरवाली में इन्होंने अहम भूमिका निभाई है। रियो ने फिल्म हथकड़ी से अभि…

अभिनय का जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं रेखा (रियो)
अभिनय का जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं रेखा (रियो) | फ़ोटो: TVL News

बहुमुखी प्रतिभा की धनी रेखा (रियो) वैष्णव पिछले कई वर्षो से फिल्म इंडस्ट्री में बतौर अभिनेत्री कार्य कर रही हैं। फिल्म वहम और बहु हंटरवाली में इन्होंने अहम भूमिका निभाई है। रियो ने फिल्म हथकड़ी से अभिनय की दुनिया में कदम रखा है। इन्होंने कई फिल्म, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियो में काम किया है। रियो मॉडल भी हैं और कई मॉडलिंग शो और रैम्प वॉक भी करती हैं। सजन घर आओ, सजन जी, फुरसत, रील वाली ले गई दिल, रसगुल्ला, जब आये दिन बारिशों के, देखा तैनूं रोज रोज जैसे कई म्यूजिक वीडियो में इन्होंने अभिनय किया है। इनकी आगामी फिल्म स्टार्स और अनपढ़ राइटर है।



 

रियो वैष्णव अपने अभिनय का जादू बिखेरने के साथ बतौर निर्माता, निर्देशक और गायिका के रूप में काम किया है और आगे भी कर रही हैं। इनकी कंपनी 'जी वी म्यूजिक फिल्म्स' ऑडियो और वीडियो का निर्माण करती है। यह कंपनी नए गायकों और कलाकारों को मौका देती है। रियो वैष्णव ने कई शॉर्ट फिल्म का निर्देशन किया है। रेखा (रियो) वैष्णव ने यो यो रियो नाम से गाने गायी हैं, उनके द्वारा गाये गाने हैं मेरी माँ, कहे राधिका माँ, माँ शेरावाली, धोखेबाज सारी दुनिया जैसे कई गीत हैं। 




रियो वैष्णव को अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का अभिनय पसंद है। वहीं रियो को सकारात्मक किरदार करना पसंद है लेकिन वह चाहती है कि वह ग्रे शेड वाली भूमिका भी करे। मिस एफ टीवी वर्ल्ड के द्वारा मिस टैलेंट का अवार्ड और मिस इंडिया जैसे कई अवार्ड से वह सम्मानित हो चुकी है। रियो कहती है कि अगर आपने कोई सपना देखा है तो समस्याओं से घबराकर उसी बीच में ही नहीं छोड़ देना चाहिए। धैर्य और लगन से अपना काम करते रहना चाहिए क्योंकि आज नहीं तो कल आपका समय जरूर आएगा। रियो वैष्णव को हमेशा नई चीजें सीखना और करना पसंद है।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 दिसंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।