मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मुरादाबाद न्यूज़ : सपा विधायक समरपाल सिंह को आवंटित आवास मुरादाबाद नगर निगम व प्रवर्तन दल की टीम ने खाली करा लिया है।

सपा विधायक समरपाल सिंह को आवंटित आवास मुरादाबाद नगर निगम व प्रवर्तन दल की टीम ने खाली करा लिया है।समरपाल सिंह अमरोहा जिले के नौगांवा सादात विधानसभा सीट से विधायक हैं।नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने नगर…

मुरादाबाद न्यूज़ : सपा विधायक समरपाल सिंह को आवंटित आवास मुरादाबाद नगर निगम व प्रवर्तन दल की टीम ने खाली करा लिया है।
मुरादाबाद न्यूज़ : सपा विधायक समरपाल सिंह को आवंटित आवास मुरादाबाद नगर निगम व प्रवर्तन दल की टीम ने खाली करा लिया है। | फ़ोटो: TVL News

सपा विधायक समरपाल सिंह को आवंटित आवास मुरादाबाद नगर निगम व प्रवर्तन दल की टीम ने खाली करा लिया है।


समरपाल सिंह अमरोहा जिले के नौगांवा सादात विधानसभा सीट से विधायक हैं।


नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने नगर निगम की सम्पत्ति को कब्जामुक्त कराने का अभियान छेड़ रखा है।


इसी क्रम में सपा विधायक को आवंटित आवास को नगर निगम ने नियम विरुद्ध माना था।


पिछले साल सितंबर महीने में नगर निगम की संयुक्त आयुक्त ने नोटिस जारी कर विधायक को 15 दिनों के अंदर आवास खाली करने के लिए कहा था।


आवास खाली नहीं होने पर शुक्रवार को नगर निगम के अधिकारियों ने उसे कब्जे में ले लिया।


इस भवन की कीमत लगभग 15 करोड़ आंकी गई है ।


इससे पहले नगर निगम करीब नौ सौ करोड़ कीमत की भूमि कब्जा मुक्त करा चुका है।


सपा विधायक समरपाल सिंह को कंपनी बाग स्थित भवन संख्या 1 का आवंटन 16 अगस्त 1994 को किया गया था।


नगर निगम की ओर से जारी किए गए नोटिस के मुताबिक विधायक को यह भवन किराए पर आवंटित किया गया था ।


अनुबंध में किरायेदारी का उल्लेख नहीं किया गया था।


शासनादेश के अनुसार आवासीय एवं व्यावसायिक भवनों का आवंटन किसी की दशा में 15 वर्ष से अधिक समय के लिए नहीं किया जा सकता है।


इसी वजह से विधायक का अनुबंध स्वतः ही समाप्त हो गया था।


सितंबर में नोटिस जारी होने के बावजूद सपा विधायक ने आवंटित भवन को खाली नहीं किया था।


इसी भवन के ऊपरी तल पर स्थित आवास का आवंटन हिंदू कॉलेज के पूर्व एचओडी एलडी चतुर्वेदी के नाम पर किया गया था ।


इस आवास को भी जांच में निगम विरुद्ध पाया गया।


हालांकि, लंबे समय से इस आवास में कोई भी नहीं रह रहा था।


एलडी चतुर्वेदी को भी नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर आवास खाली करने के लिए कहा गया था।


आवास खाली नहीं होने पर शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने पुलिस बल और नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय को मौजूदगी में आवास पर भी कब्जा कर लिया।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।