मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मुरादाबाद में 5 लोगों ने युवती को अगवा कर किया गैंगरेप...फिर सड़क पर नग्न हालत में दौड़ाया: पुलिस बोलीं-मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि नहीं हुई, पीड़िता के फूफा का दावा -गैंगरेप हुआ

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक वायरल वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवती नग्न अवस्था में सड़क पर घूमती दिख रही है| बताया जा रहा है,''5 लोगों ने युवती को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया और…

मुरादाबाद में 5 लोगों ने युवती को अगवा कर किया गैंगरेप...फिर सड़क पर नग्न हालत में दौड़ाया: पुलिस बोलीं-मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि नहीं हुई, पीड़िता के फूफा का दावा -गैंगरेप हुआ
मुरादाबाद में 5 लोगों ने युवती को अगवा कर किया गैंगरेप...फिर सड़क पर नग्न हालत में दौड़ाया: पुलिस बोलीं-मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि नहीं हुई, पीड़िता के फूफा का दावा -गैंगरेप हुआ | फ़ोटो: TVL News

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक वायरल वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवती नग्न अवस्था में सड़क पर घूमती दिख रही है| बताया जा रहा है,''5 लोगों ने युवती को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया और फिर उसे निर्वस्त्र हालत में सड़क पर छोड़ दिया।  चीखती-चिल्लाती शर्मसार  लड़की नग्न अवस्था में ही घर गई| इसी दौरान एक शख्स ने वीडियो बना लिया|  पुलिस ने इस पूरे मामले में तहरीर पर 5 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर  एक आरोपी को गिरफ्तार किया है|



यह पूरा मामला मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है| एक सितंबर की शाम मेला देखने गई नाबालिग लड़की को 5 लड़कों ने अगवा कर लिया। लड़कों ने लड़की को सैदपुर खद्दर के जंगल में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया | गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद उसे निर्वस्त्र हालत में सड़क पर छोड़ दिया। लड़की नग्न अवस्था में ही घर गई| 



इसके बाद भोजपुर थाने में पांचों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की FIR दर्ज हुई थी। 15 सितंबर को पुलिस ने नामजद आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 21 सितंबर को इस घटना का एक वीडियो सामने आया, इसमें गैंगरेप पीड़िता नग्न अवस्था में दौड़ती नजर आ रही|



वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने बताया कि, इस मामले में 6 सितंबर को लड़की के फूफा की तरफ से तहरीर दी गई थी, जिसमें मुकदमा दर्ज किया गया था, लड़की और उसके माता-पिता के बयान दर्ज़ हुए| पुलिस ने दावा किया है कि, लड़की के माता-पिता ने घटना होने से इनकार किया, इसके बावजूद पुलिस ने वीडियो साक्ष्य के आधार पर एक युवक को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है, बाकी कार्यवाही की जा रही है|


यह भी पढ़ें: यूपी सरकार ने खेतों में आवारा पशुओं को रोकने के लिए 'ब्लेड/कंटीले' तारों के इस्तेमाल पर लगाया प्रतिबंध 


कथित तौर पर बलात्कार पीड़िता के सड़क पर नग्न चलने के वीडियो पर मुरादाबाद के SSP हेमंत कुटियाल ने कहा,''जनपद मुरादाबाद थाना भोजपुर का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में एक लड़की पैदल चलती हुई दिखाई दे रही है। लड़की के फूफा ने 6 तारीख को एक सूचना दी कि लड़की के साथ यौन शोषण हुआ है|



यह भी पढ़ें सामाजिक ताने-बाने में “जहर” घोल देती है हेट स्पीच: 'हमारा देश किस ओर जा रहा है?, सरकार 'मूक' गवाह के रूप में क्यों खड़ी?- SC ने मीडिया में “हेट स्पीच” पर चिंता जताई 


SSP हेमंत कुटियाल ने कहा,'FIR दर्ज़ करके मजिस्ट्रेट के सामने जो बयान दर्ज़ हुआ उसमें लड़की के माता-पिता ने बता???ा कि उसके साथ कोई घटना नहीं हुई और लड़की को बचपन से ही मानसिक रूप से कुछ दिक्कतें रही हैं। इसके बाद हमने लड़की का मेडिकल जांच कराया जिसमें यौन शोषण की पुष्टि नहीं हुई|



यह भी पढ़ें :सरकार की तरफ से अधिकारियों को निर्देश है कि आज़म खान को जितना परेशान... झूठे मुकदमे दर्ज़ कर सकते हो करो: अखिलेश



कुटियाल ने कहा,'''पता चला कि एक गवाह ने एक अभियुक्त को मौके पर देखा है, उसे जेल भेजा गया। गांव वालों और लड़की के परिजनों ने हलफ़नामा देकर बताया कि गांव में प्रचलित राजनीति के कारण लड़की के फूफा ने एक व्यक्ति के साथ मिलकर 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज़ कराया है, विवेचना जारी है|



यह भी पढ़ें: गोरखपुर में हादसा: इस्लामिया कॉलेज की निर्माणाधीन छत 'गिरी' 



यह भी पढ़ें: “अगर मैं झुक जाता तो मुझे...”: भाजपा पर लालू यादव ने बोला हमला 


यह भी पढ़ें: 2002 गुजरात दंगा: सबूत गढ़ने के लिए तीस्ता सीतलवाड़ के खिलाफ SIT ने दाखिल की चार्जशीट 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।