मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मुरादाबाद में पुष्पा हत्याकांड में पति व सास-ससुर समेत 4 हत्यारे गिरफ्तार: सिपाही ने प्रेमिका संग मिलकर पत्नी का किया था कत्ल, मां ने रची थी रास्ते से हटने की साजिश

मुरादाबाद: मुरादाबाद में मैनाठेर के नूरपुर गांव में उत्तर प्रदेश पुलिस के कान्सटेबल विमल कुमार ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी पुष्पा की सुपारी देकर हत्या कराई थी। सिपाही की इस घिनौनी करतूत में उ…

मुरादाबाद में पुष्पा हत्याकांड में पति व सास-ससुर समेत 4 हत्यारे गिरफ्तार: सिपाही ने प्रेमिका संग मिलकर पत्नी का किया था कत्ल, मां ने रची थी रास्ते से हटने की साजिश
मुरादाबाद में पुष्पा हत्याकांड में पति व सास-ससुर समेत 4 हत्यारे गिरफ्तार: सिपाही ने प्रेमिका संग मिलकर पत्नी का किया था कत्ल, मां ने रची थी रास्ते से हटने की साजिश | फ़ोटो: TVL News

मुरादाबाद: मुरादाबाद में मैनाठेर के नूरपुर गांव में उत्तर प्रदेश पुलिस के कान्सटेबल विमल कुमार ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी पुष्पा की सुपारी देकर हत्या कराई थी। सिपाही की इस घिनौनी करतूत में उसके मां- बाप भी शामिल थे। पुलिस ने आरोपी सिपाही, उसकी प्रेमिका और मां -बाप को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। 



22 मार्च को मुरादाबाद थाना सिविल लाईन्स निवासी पीड़ित पिता ने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए बेटी की एक राय होकर गला दबाकर हत्या कर देने के सम्बन्ध में ससुराल वालों के खिलाफ थाना मैनाठेर पर तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना नाठेर पर FIR पंजीकृत किया गया। घटना के शीघ्र एवं सफल अनवारण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ,मुरादाबाद द्वारा दिये निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा अपने मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी बिलारी के पर्यवेक्षण में थाना मैनाठेर पर टीम गठित की गई। 



घटना के सफल अनावरण करते हुये घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना मैनाठेर एवं सर्विलांस टीम द्वारा आज 25 मार्च को घटना में संलिप्त अभियुक्तगण विमल कुमार (कान्सटेबल उत्तर प्रदेश पुलिस) पुत्र पंजाब सिंह , पंजाब सिंह पुत्र लालसिंह , ऊषा पत्नी पंजाबसिंह निवासीगण ग्राम नूरपुर थाना मैनाठेर, मुरादाबाद व कुमारी अल्का (सरकारी नर्स) पुत्री मुख्तियार सिंह निवासी ग्राम कटिका जाफराबाद थाना बहादुरगढ, हापुड को गिरफ्तार किया गया।



ढाई साल से आरोपी सिपाही का सरकारी नर्स अल्का से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

गिरफ्तार अभियुक्तगणों ने पूछताछ पर बताया कि अभियुक्ता कुमारी अल्का का कान्सटेबल विमल कुमार से करीब ढाई वर्ष से प्रेम संबंध था। इस प्रेम संबंध की जानकरी विमल के पिता पंजाब सिंह व माता ऊषा को भी थी। 



 6 माह से अपनी बहु को रास्ते से हटाना चाह रही थी सिपाही की मां

 मां भी अलका को अपनी पुत्रवधु की तरह मानने लगी थी। इसके बाद सभी ने पुष्पा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। विमल की मां ऊषा पिछले 06 माह से अपनी पुत्रवधु पुष्पा को रास्ते से हटाना चाह रही थी।



सिपाही की प्रेमिका अल्का ने दी थी हत्या कराने की सुपारी

मृतका पुष्पा की हत्या करने की योजना घटना से करीब 03 दिन पूर्व विमल एवं अन्य अभियुक्तो अलका, सुन्दर तथा निशान्त ने मिलकर बनायी थी इसी योजना के अनुसार 55,000 रुपये में अलका ने सुन्दर,निशान्त एवं बुलन्दशहर के अज्ञात व्यक्ति को पुष्पा को मारने की सुपारी दी थी और 20 मार्च की रात नर्स अपनी कार से नूरपुर गांव पुष्पा की हत्या करने पहुंच गई।



सोई अवस्था में पुष्पा का गला दबाकर मार डाला

योजना के अनुसार 20/21 मार्च की रात्रि में अभियुक्त विमल के पिता व माता की मौजूदगी में कुमारी अल्का ने सुन्दर पुत्र पप्पू निवासी कटिका जाफराबाद थाना बहादुरगढ, निशान्त और एक अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर बुलन्दशहर से अपनी कार बैगनार नं0 UP 13 AX 9495 में आकर रात्रि समय करीब 02 बजे सोई अवस्था में पुष्पा का गला दबा दिया तथा निशान्त एवं बुलन्दशहर वाला अज्ञात व्यक्ति ने उसके पैर व हाथों को पकडकर दबा दिये। घटना हो जाने के बाद अलका, निशान्त व बुलन्दशहर का अज्ञात व्यक्ति बाहर निकलकर जिस गाडी को सुन्दर चला रहा था उस पर बैठकर जोया की तरफ से अपने घर चले गये।



नौ साल विमल की शादी पुष्पा (30) के साथ हुई थी

एसएसपी बबलू कुमार ने शुक्रवार दोपहर हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि मैनाठेर थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव निवासी विमल कुमार यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। इन दिनों उसकी ड्यूटी बरेली सिटी जीआरपी थाने की भोजीपुरा पुलिस चौकी पर चल रही थी। नौ साल पहले विमल की शादी सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शेरुआ धर्मपुर गांव निवासी पुष्पा (30) के साथ हुई थी। रविवार रात पुष्पा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।



मायके वालों ने हत्या का लगाया था आरोप

पुष्पा की मौत को लेकर मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे थे, जबकि ससुराल वालों का कहना था कि बीमारी के चलते पुष्पा की मौत है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले की तफ्तीश शुरू की। महिला के पति और उसके मां बाप व अन्य लोगों के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल निकलवाई। जिससे पता चला कि सिपाही की हापुड़ जनपद के बहादुरगढ़ थानाक्षेत्र के कटिया जाफराबाद निवासी अलका से फोन पर लंबी बातचीत होती है। अलका सरकारी नर्स है। अलका के नंबर से विमल के मां बाप से भी बात होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने सिपाही विमल, अलका, सिपाही मां ऊषा, पिता पंजाब सिंह को गिरफ्तार कर लिया।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।