लखनऊ:उत्तर प्रदेश से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने ससुर की छेड़खानी से तंग आकर उसका गुप्तांग काट लिया। बहू ने इस वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब ससुर विरोध करने पर भी छेड़खानी से बाज नहीं आया। ससुर की अश्लील हरकतों से परेशान बहू ने खौफनाक कदम उठाया है। ससुर के प्राइवेट पार्ट को दांत से बुरी तरह काट लिया। इससे ससुर की हालत गंभीर हो गई है। उसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फिर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
पुलिस भी प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र पहुंची और परिवार के लोगों से मामले की जानकारी ली है। घटना मुंगराबादशाहपुर के एक गांव की है। बताया जाता है कि महिला का पति गुजरात की एक कंपनी में नौकरी करता है। घर पर बहू और ससुर ही रहते हैं।
मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में ससुर के गंदी आदतों से तंग बहू परेशान थी। बताया जा रहा है कि घटना बुधवार रात 12 बजे की है। घर में बहू और ससुर ही रहते हैं। पति गुजरात में रहकर एक कंपनी में काम करता है। आरोप है कि रात 12 बजे बहू को अकेला पाकर ससुर छेड़खानी करने लगा, जिस पर बहू ने विरोध किया, लेकिन ससुर नहीं माना।
ससुर के जोर जबरदस्ती से थक हारकर बहू ने ससुर के गुप्तांग (प्राइवेट पार्ट) में कई बार दांत से काट लिया। इस पर ससुर छटपटाने लगा और जोर जोर से चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हुए तो बहू ने ससुर की हैवानियत की कहानी बयां की। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
महिला का पति बाहर रहकर नौकरी करता है। महिला ने आरोप लगाया कि ससुर शादी के बाद से ही उस पर बुरी नजर रखता था। अक्सर गलत इशारे भी करता था। विरोध करने पर मारपीट करता था। बुधवार रात करीब 12 बजे वह मेरे कमरे में घुस आया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा।''महिला के मुताबिक,''पहले बचने का भरपूर प्रयास किया, जब कोई उपाय नहीं दिखा तो दांत से ही प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। हमले में घायल ससुर दर्द से छटपटाने लगा और चिल्लाने लगा। शोर सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हुए तो बहू ने ससुर की हैवानियत की कहानी बयान की। इस बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दर्द से तड़प रहे अधेड़ को फौरन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर राम विजय ने बताया कि दांत से काटने के कारण जख्म गहरा हुआ है। बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।वहीं घटना के बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सदानंद राय ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। अगर घटना को लेकर कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।