Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है| मुरादाबाद पुलिस ने थाना सिविल लाईन्स व थाना मझोला क्षेत्र में हुयी लट की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए महिला समेत 2 लोगों को गिरफ्तार कर लटे गये सोने व चाँदी के जेवरात व घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा व मोटर साईकिल बरामद की है। लुटेरों ने 4 जनवरी को मझोला थाना क्षेत्र के हिमांशु वर्मा के साथ जेवरात व चांदी के पाजेब की लूट हुई थी और 1 हफ्ते बाद ही 11 जनवरी को सर्राफा व्यापारी अक्षय वर्मा के साथ अपराधियों ने लूट को अंजाम दिया था|
मिली जानकारी के अनुसार 4 जनवरी को मझोला थाना क्षेत्र निवासी हिमांशु वर्मा के साथ सोने के जेवरात व चांदी के पाजेब लूट लिए गए थे, इन दोनों घटनाओं को एक ही गैंग ने अंजाम दिया था| इन मामलों की जांच के लिए प्रभारी निरीक्षक एसओजी और सर्विलांस की टीम को लगाया गया|इसके अलावा सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी सर्राफा व्यापारी अक्षय वर्मा के साथ 11 जनवरी को तीन मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा 7 किलो चांदी के जेवरात व कुछ सोने के जेवरात और 6 हजार रुपए लूट कर फरार होने का मामला समने आया था|
पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों अमित कटारिया और अनीता को मंगलवार को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है|अन्य दो आरोपी राजू उर्फ राजेश और राजा दोनों आरोपियों में से राजू उर्फ राजेश 2 सप्ताह पहले से ही जेल में बंद हैं| हालांकि एक आरोपी राजा अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है| पुलिस ने आरोपियों के पास से 20 ग्राम सोने के जेवरात साढ़े 4 किलोग्राम चांदी के जेवरात 5 मोबाइल एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद किया है|
11 जनवरी को राजेश वर्मा से तमंचे के बल पर करीब 7 किलो चाँदी, कुछ ग्राम सोने के जेवरात व 6000/रूपये की लूट हुई थी
11 जनवरी 2022 को वादी अक्षय वर्मा पुत्र राजेश वर्मा निवासी प्रतीक विहार हरथला थाना सिविल लाईन्स, जिनकी सर्राफ की दुकान बालाजी ज्वैलर्स बिशनपुर लोधीपुर में वादी के पिता राजेश वर्मा के साथ मोटर साईकिल से जाते हुए बिशनपुर के पास समय करीब 11.00 बजे 03 मोटर साईकिल सवार बदमाशो द्वारा पिता व पुत्र से तमंचे के बल पर करीब 7 किलो चाँदी के जेवरात व कुछ ग्राम सोने के जेवरात व 6000/रूपये लूटकर फरार हो जाने के सम्बन्ध मे दाखिल तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाईन्स पर मु0अ0सं0-32/2022 धारा 392 आईपीसी पंजीकृत किया गया था।
अमित और अनीता को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुरादाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में घटना का सफल अनावरण करने हेतु थाना सिविल लाईन्स पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम को लगाया गया जिसमें बदमाशो को आने-जाने वाले रास्ते के सीसीटीवी कैमरे, वादी से बदमाशो के हुलिया इत्यादि की पूछताछ के सम्बन्ध में जानकारी करते हुए सोमवार, 8 मार्च 22 को अभियुक्त अमित कटारिया उर्फ मंगल पुत्र इमअरत सिहं निवासी सैदपुर इम्मा थाना असमौली जनपद सम्भल को पुलिस मुठभेड में लूटे गये जेवरात 3 किलो चाँदी, 20 ग्राम सोने के जेवर, 05 मोबाईल, 01 अवैध तमंचा, 02 कारतूस तथा दिनांक 4 जनवरी को साहपुर बाईपास थाना मझोला जनपद मुरादाबाद पर हिमान्शु वर्मा से हुई लूट का सामान सोने के जेवरात व चाँदी के पाजेव इत्यादि बरामद करते हुये गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी अमित की निशांदेही पर दूसरे आरोपी राजू की पत्नी अनीता निवासी ढकिया गुलाबो थाना काशीपुर जनपद उधमसिहं नगर उत्तराखण्ड को गिरफ्तार किया गया ,जिसके कब्जे से लूटी गयी चाँदी के जेवरात करीब डेढ किलो बरामद किये गये।
राजा से तिहाड़ जेल मे हुई थी मुलाकात
गिरफ्तार अभियुक्त अमित कटारिया उर्फ मंगल ने पूछने पर बताया कि उसकी मुलाकात तिहाड़ जेल मे राजा निवासी कुलेसरा थाना सूरजपुर जनपद नोएडा से हुई थी इसके पश्चात करीब 5-6 महीने पहले दोनो जेल से छूटे थे इसके पश्चात मे अमित कटारिया की मुलाकात राजू उर्फ राजेश पुत्र जयपाल निवासी ढकिया गुलाबो थाना काशीपुर जनपद उधमसिहंनगर, उत्तराखण्ड से हुई जो अपनी ससुराल महलकपुर थाना सिविल लाईन्स के यहाँ रहता था।
इसी के साथ अमित कटारिया ने लट की घटना की योजना बनायी तथा घटना के एक दिन पहले बालाजी ज्वैलर्स की रैकी की तथा घटना वाले दिन रेलवे फाटक से ज्वैलर्स का मोटर साईकिल से पीछा करके बिशनपुर के पास तमंचा दिखाकर मोटर साईकल पर सवार 02 ज्वैलर्स को लूट लिया।
तीनो ने लूटे गये ज्वैलरी का आपस मे बंटवारा कर लिया चूंकि अमित कटारिया स्वयं द्वारा ज्वैलर्स की रैकी की गयी थी तथा काम को उसके द्वारा ही बताया गया था इसलिए उसे तीनो से ज्यादा हिस्सा मिला था उसी दिन राजा बस से बैठकर वापस चला गया तथा अमित कटारिया व राजू उर्फ राजेश दोनो अपने हिस्से की ज्वैलरी लेकर अपने घर चले गये।
अभि0 अमित कटारिया को हिस्से मे करीब 03 किलो चाँदी के जेवरात व सारे सोने के जेवरात मिले थे। इसी बीच जानकारी हुई कि राजू उर्फ राजेश अमरोहा नगर व डिडौली से चोरी की घटना मे जेल चला गया। यह सूचना प्राप्त होने पर अमित की मुलाकात अनीता से हुई जिससे बात होकर आज ये लोग ज्वैलरी बेचने मुरादाबाद जा रहे थे कि पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया।
इसके बाद अनीता पत्नी राजू उर्फ राजेश निवासी ढकिया गुलाबो थाना काशीपुरा जनपद उधमसिहं नगर उत्तराखण्ड हाल निवासी मायका ग्राम महलकपुर थाना सिविल लाईन्स जनपद मुरादाबाद को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से करीब डेढ किलो चाँदी के जेवरात बरामद किये गये| इसके द्वारा बताया गया कि यह जेवरात उसे उसके पति राजू ने दिये थे बताया था कि वह इन्हे लूट करके लाया है, इनको छिपा लो यदि वह पकड़ा जाये तो इन्ही को बेचकर उसकी जमानत करा लेना कुछ जेवरात राजू ने अपने पास रख लिये थे उनकी जानकारी राजू को ही होगी।
दो तिहाई बरामदगी कर ली गई: एसएसपी
मुरादाबाद के एसएसपी बबलू कुमार ने बताया,''11 जनवरी को थाना सिविल लाइन के हरथला क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी पिता-पुत्र के साथ मोटरसाइकिल सवार 3 बदमाशों ने लूटपाट की। इसमें लगभग 7 किलो चांदी के जेवर, कुछ ग्राम सोने के जेवर और पैसे लूट लिए थे| इस घटना का मुख्य अभियुक्त और दूसरे अभियुक्त की पत्नी गिरफ़्तार की गई है। दो तिहाई बरामदगी कर ली गई है|
उन्होंने बताया कि तीसरा अभियुक्त नोएडा का है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई है| एक अन्य अभियुक्त राजू काशीपुर का रहने वाला है| वह कुछ मुकदमों में अमरोहा से 2 सप्ताह पहले जेल गया है| उसकी भी रिमांड लेकर आगे की कार्यवाही की जाएगी|राजू के खिलाफ करीब 18 तो वहीं अमित पर तकरीबन 9 मुकदमे दर्ज हैं|
गिरफ्तार अभियुक्तः
1-अमित कटारिया उर्फ मंगल पुत्र इमअरत सिहं निवासी सैदपुर इम्मा थाना असमौली जनपद सम्भल।
2-अनीता पत्नी राजू उर्फ राजेश निवासी ढकिया गुलाबो थाना काशीपुरा जनपद उधमसिहं नगर उत्तराखण्ड।
वांछित/ फरार अभियुक्तः
1-राजू उर्फ राजेश पुत्र जयपाल निवासी ढकिया गुलाबो थाना काशीपुर जनपद उधमसिहं नगर उत्तराखण्ड (जिला कारागार मुरादाबाद में निरुद्ध)।
2-राजा निवासी कुलेसरा थाना सूरजपुर जनपद नोएडा।