मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

नोएडा में सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही पूर्व महिला बैंक अफसर ने 26वें माले से कूदकर दी जान: नौकरी छोड़ आईएएस की कर रही थी तैयारी, असफल होने के बाद तनाव में थी

नोएडा: नोएडा सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 104 स्थित एटीएस वन हेमलेट सोसाइटी निवासी महिला बैंक अधिकारी ने 26वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी।बताया जा रहा है कि 31 वर्षीय महिला निकिता सिंह पिछले दो साल…

नोएडा में सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही पूर्व महिला बैंक अफसर ने 26वें माले से कूदकर दी जान: नौकरी छोड़ आईएएस की कर रही थी तैयारी, असफल होने के बाद तनाव में थी
नोएडा में सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही पूर्व महिला बैंक अफसर ने 26वें माले से कूदकर दी जान: नौकरी छोड़ आईएएस की कर रही थी तैयारी, असफल होने के बाद तनाव में थी | फ़ोटो: TVL News

नोएडा: नोएडा सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 104 स्थित एटीएस वन हेमलेट सोसाइटी निवासी महिला बैंक अधिकारी ने 26वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी।बताया जा रहा है कि 31 वर्षीय महिला निकिता सिंह पिछले दो साल से सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही थी। इसमें असफल होने के बाद वह तनाव में थी। 



महिला निकिता सिंह ने बाथरूम की खिड़की का शीशा तोड़कर नीचे छलांग लगा दी। इससे मौके पर ही निकिता की मौत हो गई। उनके शरीर के कई हिस्से फट गए। सुरक्षाकर्मियों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। युवती ने दो साल पहले एसबीआई बैंक में सहायक मैनेजर के पद पर नौकरी ज्वाइन की थी। परिजनों के अनुसार उसने बैंक पीओ की परीक्षा टॉप की थी। 



पुलिस ने बताया कि,''फतेहपुर के कल्याणपुर थानाक्षेत्र के गांव अलदौर निवासी राजेश सिंह मेरठ बिजली विभाग में सुपरिटेंडेंट के पद पर कार्यरत है। वह परिवार के साथ सेक्टर 104 स्थित एटीएस वन हेमलेट सोसाइटी की 26वीं मंजिल पर फ्लैट नंबर 9261 में रहते हैं। उनकी बेटी निकिता बैंक में सहायक मैनेजर थी। मंगलवार 7-8 बजे के करीब वह बाथरूम में गई। वहां खिड़की का शीशा तोड़कर नीचे कूद गई। जिस समय उसने आत्महत्या की, घर में मां और छोटी बहन मौजूद थी।



निकिता के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह पिछले दो साल से सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही थी। वह परीक्षा में दो बार विफल हो गई थी। इससे वह तनाव में रहती थी।



नोएडा के ADCP रणविजय सिंह ने बताया,','  नोएडा सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में एक सोसाइटी के 26वें माले से 31 वर्षीय महिला की छलांग लगाने से मौत हो गई। महिला पहले बैंक में काम कर रही थीं और कुछ अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी कर रही थीं। शायद परीक्षा में असफल होने के कारण उन्होंने ये कदम उठाया|




बता दें कि पिछले 48 घंटे में नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कुल 8 से ज्यादा लोगों ने खुदकुशी की है| हैरानी की बात यह है कि इसमें ज्यादातर युवा शामिल हैं| सिलसिलेवार घटनाओं पर नजर डालें तो बरौला गांव में रहने वाली 14 साल की लड़की वंशिका कुमारी  ने रविवार की रात को अपने घर पर पंखे लटकर खुदकुशी कर ली थी|



दूसरे मामले में सेक्टर-50 के जेजे कॉलोनी में रहने वाली 17 साल की संध्या कुमारी ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर बीती रात को पंखे से फंदा आत्महत्या कर ली थी| नोएडा सेक्टर-63 क्षेत्र के छीजारसी गांव में रहने वाले राहुल ने मानसिक तनाव की वजह से अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली|



चौथे मामले में नोएडा के ही थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के एक सोसाइटी में रहने वाले सक्षम जौहरी नाम के युवक ने 25वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी| आत्महत्या का पांचवां मामले थाना सूरजपुर क्षेत्र के प्रकाश कॉलोनी का है जहां महिनूर नाम की महिला ने मानसिक तनाव की वजह से फंखे से लटकर खुदकुशई कर ली| खुदकुशी का सातवां केस थाना फेस-2 क्षेत्र में सामने आया जहां 35 साल के मोहित ने पंखे से लटक कर जान दे दी|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।