मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बोतल में पेट्रोल नहीं देने पर एक युवक ने पेट्रोल पंप कर्मचारी को पीटा। पेट्रोल पंप कर्मचारी को पीटने का वीडियो सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है| बोतल में पेट्रोल नहीं देने पर पंप स्वामी और कर्मचारी दोनों को गंदी गंदी गालियां देने लगा| पीटने वाला अपने आप को पुलिसकर्मी बता रहा था, जिसका नाम विकास है| आरोपी ने साथी पुलिसकर्मियों को बुलाकर पीड़ित पंप कर्मी को पुलिस चौकी पहुंचाया|
मामला कटघर इलाके के काशीपुर तिराहा पुलिस चौकी के पास का है | जहां बोतल में पेट्रोल को लेकर पुलिसकर्मी विकासवीर और पंप कर्मचारी के बीच झगड़ा हो गया| जिसमें पुलिसकर्मी विकासवीर ने पेट्रोल पंप कर्मी की जमकर पिटाई कर दी|
पेट्रोल न देने पर विकासवीर पंपकर्मी और पंप स्वामी को गंदी गंदी गालियां देने लगा और खुद को एसओजी का सिपाही बताकर बोतल में पेट्रोल देने का दबाव बनाने लगा था|
पीड़ित पंपकर्मी ने बताया कि वह अपने आप को पुलिसकर्मी बता रहा था उसका नाम विकास है| वह बोतल में पेट्रोल लेने के लिए आया था जिसके लिए हमें बोतल में पेट्रोल देना मना कर रखा है| इसलिए मैंने उसे इनकार कर दिया| जिसके बाद वह गाली गलौज देने लगा, जिस का विरोध किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गया और उसके बाद साथी पुलिसकर्मियों को बुलाकर पुलिस चौकी पहुंचा दिया|
DSP डॉ. अनूप कुमार ने कहा, "विकासवीर ने पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ मारपीट की। विकासवीर को हमने गिरफ्तार कर लिया है, FIR दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।