नई दिल्ली: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) पार्टी के सांसद अधीर रंजन चौधरी की 'राष्ट्रपत्नी' वाली टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा,"अधीर रंजन चौधरी का नाम है अधीर लेकिन उनका दिमाग हो गया है बधीर। वे अपना दिमाग इसी तरह चलाते हैं जिससे पूरे देश का अपमान होता है। राष्ट्रपति पद का उन्होंने अपमान किया है। राष्ट्रपति महिला का उन्होंने अपमान किया है। उनको अपना पद छोड़ना चाहिए|
शुक्रवार को केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा,'अधीर रंजन ने माफी नहीं मांगी है, दूसरी बात ये है कि जब द्रौपदी मुर्मू जी का नाम राष्ट्रपति पद के लिए नामित किया गया था तब भी कांग्रेस पार्टी द्वारा उन्हें अपमानित किया गया इसे देखते हुए सोनिया गांधी को माफी मांगनी चाहिए|
शुक्रवार को भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने कहा,' राष्ट्रपति के लिए इतनी घटिया बात करके माफी मांगने के बजाय लड़ाई पर उतारू हैं। ये लोग आदिवासी महिला को इस पद पर देखना नहीं चाहते हैं। प्रधानमंत्री जी छोटे परिवार से आते हैं चाय बेचते थे उसको ये पचा नहीं पा रहे हैं|
आज यानी शुक्रवार को कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा,'कल मुझे संसद में मेरे खिलाफ तमाम का जवाब देने का मौका नहीं दिया गया था। मैंने आज संसद में जवाब देने का मौका मांगा है| जिस तरह से कल संसद में सोनिया गांधी पर निशाना साधा गया.. सरकार को माफी मांगनी चाहिए। इस मामले में मैं केंद्र में हूं लेकिन भाजपा सोनिया गांधी पर हमला कर रही है|
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,'ये सरासर भाजपा की गलती है, उन्होंने (अधीर रंजन चौधरी) माफी मांग ली है उन्होंने कहा है कि वे बंगाली हैं और उन्हें हिंदी की थोड़ी दिक्कत होती है। इसके बावजूद भी आप हंगामा कर रहे हैं, ये शर्म की बात है, आप सोनिया गांधी को इसमें घसीट रहे हैं|
कल अधीर रंजन चौधरी ने माफी मांगते हुए कहा था कि यह केवल जुबान फिसलने की वजह से हुआ है| जिसे भाजपा राई का पहाड़ बना रही है| अधीर रंजन चौधरी ने कहा',यह सिर्फ एक गलती थी, मुझे फांसी दे दो मैं सजा भुगतने को तैयार हूं लेकिन इसमें सोनिया गांधी को क्यों घसीटा जा रहा है?, चौधरी ने कहा,' मैंने अपनी गलती मान ली... चुनाव के दौरान वे सोनिया गांधी के बारे में क्या कहते हैं? शशि थरूर की पत्नी के बारे में? रेणुका चौधरी के बारे में मैंने राष्ट्रपति से समय मांगा, परसों समय मिल सकता है, मैं उनसे व्यक्तिगत रूप से बात करूंगा|
उन्होंने कहा,'मैं राष्ट्रपति का अपमान करने के बारे में सोच भी नहीं सकता। यह सिर्फ एक गलती थी। मैं व्यक्तिगत रूप से उनसे मिलूंगा और माफी मांगूंगा। चौधरी ने कहा,''वे चाहें तो मुझे फांसी दे सकते हैं। मैं सजा भुगतने को तैयार हूं लेकिन उन्हें (सोनिया गांधी) इसमें क्यों घसीटा जा रहा है?|