मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

अंशुमन हत्याकांड में दो मित्र गिरफ्तार, अभी भी 3 फरार: बिरादरी युवक को पीटने पर दोस्तों ने सीने व पीठ में दागी थी गोली

मुरादाबाद: मुरादाबाद ज़िले के कटघर थाना क्षेत्र के पीतल बस्ती में हुए अंशुमन हत्याकांड में दो अभियुक्तों (सुभाष और सौरभ) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सुभाष और सौरभ, दोनों ही अंशुमन के करीबी दोस्त थे…

अंशुमन हत्याकांड में दो मित्र गिरफ्तार, अभी भी 3 फरार: बिरादरी युवक को पीटने पर दोस्तों ने सीने व पीठ में दागी थी गोली
अंशुमन हत्याकांड में दो मित्र गिरफ्तार, अभी भी 3 फरार: बिरादरी युवक को पीटने पर दोस्तों ने सीने व पीठ में दागी थी गोली | फ़ोटो: TVL News

मुरादाबाद: मुरादाबाद ज़िले के कटघर थाना क्षेत्र के पीतल बस्ती में हुए अंशुमन हत्याकांड में दो अभियुक्तों  (सुभाष और सौरभ) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सुभाष और सौरभ, दोनों ही अंशुमन के करीबी दोस्त थे।  29 अगस्त की शाम पीतल नगरी में रहने वाले सुभाष ने अंशुमन उर्फ काके पुत्र विश्व प्रताप सिंह को फोन करके घर के पास टंकी वाले पार्क में बुलाया था। यहां आरोपियों ने अंशुमन पर फायर कर दिया। जिससे उसकी मौेके पर ही मौत हाे गई थी। घटना के बाद हत्यारे फरार हाे गए थे। पांच नामजद आरोपियों में से दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया|



पुलिस ने बताया, ,''दिनाँक 29.08.2022 की रात्रि समय 19.00 बजे थाना कटघर क्षेत्रान्तर्गत पीतलनगरी में पानी की टंकी के पास बने पार्क में अंशुमान उर्फ काके पुत्र विश्व प्रताप सिंह निवासी पीतल नगरी थाना-कटघर को गोली मारना व अस्पताल ले जाते समय मृत्यु होने की घटना घटित हुई थी। जिसके सम्बन्ध में थाना कटघर पर विश्व प्रताप सिंह पुत्र रवेन्द्र कुमार सिंह की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कटघर पर 1-नकुल पुत्र जयसिंह 2-सुभाष पुत्र सन्तोष यादव 3-अवनीश पुत्र बालकराम 4-रचित पुत्र अखलेश शर्मा निवासीगण पीतल नगरी, 5-सौरव पुत्र सतीश शर्मा निवासी मन्डी चौक थाना मझोला जनपद मुरादाबाद पंजीकृत किया गया।



पुलिस ने बताया,'' हत्या की सनसनीखेज घटना होने पर, अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी कटघर के नेतृत्व एवं पर्यवेक्षण में थाना कटघर व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम गठित की गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद द्वारा अभियुक्तगण पर 25000-25000 रुपये के ईनाम की घोषणा भी की गयी।



उक्त के क्रम में 1 सितंबर, 2022 को थाना कटघर पुलिस व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त में से अभियुक्त 1-सुभाष पुत्र सन्तोष यादव निवासी सूरज नगर पीतल बस्ती , 2-सौरभ पुत्र सतीश शर्मा निवासी मन्डी चौक गुडिया मोहल्ला थाना मुगलपुरा जनपद मुरादाबाद को गिरफ्तार किया गया, जिनकी निशादेही पर आलाकत्ल 02 अवैध तमंचे 315 बोर, 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस बरामद किये गये।  




अभियुक्त सुभाष ने पूछने पर बताया कि उन्होंने (सुभाष व सौरभ) पहले अंशुमन के साथ दोस्ती थी, साथ-साथ खाना-पीना व उठना-बैठना था। लगभग पांचछः माह पहले दोनों के सामने ही अंशुमन ने नकुल के साथ मारपीट की थी जिससे नकुल अंशुमन से नाराज रहने लगा था। नकुल बार-बार सुभाष से कहता था कि वह नकुल की बिरादरी के होते हुये उसकी मदद नहीं कर रहा है। कैसे भी करके अंशुमन को सबक सिखाओ। 



घटना से चार-पांच दिन पहले भी अंशुमन ने सौरभ के साथ भी झगड़ा किया था, इस बात को लेकर हम दोनों के अन्दर अंशुमन को सबक सिखाने के लिये रोष था। इसलिये दिनांक 29.08.2022 को समय करीब शाम 07.00 बजे के आसपास अंशुमन पानी की टंकी के पास बने पार्क मे बेन्च पर बैठा था, तभी दोनों (सुभाष व सौरभ) ने हाथों में तमन्चा लेकर पहुंच गये और सोची समझी योजना के तहत अंशुमन को गोली मार दी। एक गोली अंशुमन के सीने पर सटाकर मारी थी और जैसे ही वह गोली लगने के बाद झुका तभी एक गोली अंशुमन के पीठ पर सटा कर मार दी थी।




SP (सिटी) अखिलेश भदौरिया ने बताया,'' 29 अगस्त को पार्क में कुछ लड़के बैठे थे। यह एक दूसरे को जानते थे। किसी बात पर एक लड़के ने अंशुमन नाम के लड़के पर फायर किया जिसकी मृत्यु हो गई। 



मुरादाबाद SSP हेमंत कुटियाल ने बताया,''इस मामले में 2 लोग गिरफ़्तार हुए हैं। पूछताछ में पता चला कि पूर्व में इनकी अंशुमान के साथ दोस्ती थी। 5-6 महीने पहले दोस्ती में दरार आने की वजह से इन दोनों ने अंशुमान की हत्या कर दी। इनसे 2 अवैध तमंचे बरामद हुए हैं। आगे की जांच जारी है|



वांछित अभियुक्तः

1-नकुल पुत्र जयसिंह 2-अवनीश पुत्र बालकराम 3-रचित पत्र अखलेश शर्मा, निवासीगण पीतल नगरी थाना कटघर जनपद मुरादाबाद ।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।