मुरादाबाद: मुरादाबाद के थाना ठाकुरद्वारा क्षेत्रान्तर्गत मंगलवार 19 अप्रैल को रिंकू कुमार उर्फ सिंकू की हत्या करने वाले दो हत्यारोपियों को थाना ठाकरद्वारा पलिस ने गिरफ्तार किया। अमित पुत्र हरि सिंह और गौतम पुत्र बलवीर सिंह निवासी गण ग्राम बादर झल्ला को गिरफ्तार किया गया| अभियुक्तगण के कब्जे से मृतक रिंकू कुमार उर्फ सिंकू का मोबाइल फोन व हत्या में प्रयुक्त टी-शर्ट बरामद की गयी है।
घटनाक्रम के मुताबिक ,''ठाकरद्वारा कोतवाली के ग्राम बादरझल्ला निवासी रिंकू कुमार उर्फ सिंकू गांव में ही मजदूरी करता था,19 अप्रैल को अमित कुमार के गन्ने के खेत में पानी चल रहा था। जिसमें मतक रिंक कमार उर्फ सि??क द्वारा इंजन खोलने व बांधने का कार्य किया गया था। अभियक्त अमित व गौतम दोनो दोस्त है गौतम भी वहीं आ गया था । इंजन खोलने के बाद अमित व गौतम दोनो ने खेत में ही शराब पी व मृतक को फोन कर और शराब लाने के लिए कहा| मृतक काफी देर तक नही आया था तब गौतम स्वमं ही और शराब ले आया था|
रात्रि में 10.00 बजे के करीब मृतक रिंकू उर्फ सिंकू अमित के खेत पर आ गया था, वहां शराब ना लाने को लेकर कहा सूनी होने लगी | तब अभियुक्त अमित व गौतम ने मृतक के साथ काफी मार-पीट की, जिससे मृतक रिंकू उर्फ सिंकू अद्धमरा हो गया था| तभी गौतम ने अपनी पहनी टी-शर्ट उतारी व अमित व गौतम दोनो ने मिलकर उसी टी-शर्ट से रिंकू कुमार उर्फ सिंकू का गला दबाकर लाश को बराबर के यूकेलिपटिस व पॉपुलर के खेत में डाल दिया था।
बुधवार सुबह रिंकू का शव खेत पर पड़ा मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। रिंकू के गले और चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस ने कहा था,'' उसके साथ मारपीट और गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया था।
पुलिस ने मौके से देसी शराब की थैली, गिलास कुछ दूरी पर सिगरेट की डिब्बी समेत अन्य सामान बरामद किया था। परिजनों का आरोप था कि,'' रिंकू का मोबाइल, कान की सोने की बाली और जेब में रखी नकदी भी गायब थी। पुलिस के मुताबिक, 'मृतक के भाई सोमपाल की ओर से अमित कुमार, अनुज कुमार पुत्र हरि सिंह और गौतम पुत्र बलवीर सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था।