मुख्य सामग्री पर जाएँ
28 सितंबर 2026

अपना यूरिया 'की पहली रैक पहुंची गोंडा, किसानों के लिए बड़ी सौगात

गोंडा: हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (अपना यूरिया) की पहली रैक का आगमन सुभागपुर रैक प्वाइंट गोंडा में हुआ। अपना यूरिया के आगमन पर कंपनी के एवं जिले के थोक उर्वरक विक्रेताओं और खुदरा उर्वरक विक्…

अपना यूरिया 'की पहली रैक पहुंची गोंडा, किसानों के लिए बड़ी सौगात
अपना यूरिया 'की पहली रैक पहुंची गोंडा, किसानों के लिए बड़ी सौगात — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (अपना यूरिया) की पहली रैक का आगमन सुभागपुर रैक प्वाइंट गोंडा में हुआ। अपना यूरिया के आगमन पर कंपनी के एवं जिले के थोक उर्वरक विक्रेताओं और खुदरा उर्वरक विक्रेताओं ने पूजा अर्चना करके 'अपना यूरिया 'ब्रांड की सफलता के लिए प्रार्थना किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कृषि अधिकारी गोंडा जे पी यादव के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।




इस अवसर पर कंपनी के प्रदेश विपणन प्रमुख अधिकारी उत्तर प्रदेश जोगेश कक्कड़ ने बताया कि अपना यूरिया की गुणवत्ता उत्कृष्ट है तथा इससे किसानों की फसलों को बहुत लाभ होगा | उन्होंने कहा कि अब किसानों को अपना यूरिया सुगमता से और सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर प्रदान की जाएगी । हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड के विपणन अधिकारी उमाकांत त्रिपाठी ने विक्रेताओं को संबोधित करते हुए बताया कि अपना यूरिया की बिक्री पोश मशीन के माध्यम से करें। 



इस कार्यक्रम में जलपान की व्यवस्था की गई तथा रैक प्वाइंट पर उपस्थित श्रमिकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपना यूरिया की पहली रैक का स्वागत किया। संजू ट्रेडिंग एचएमटी बफर स्टॉकिस्ट गोंडा मंडल के मालिक कर्तव्य कुमार गुप्ता व संजू गुप्ता द्वारा रैक से ट्रकों में अच्छे तरह से लोडिंग कराकर किसानों के हित में अपना यूरिया के इस पहली खेप को ट्रको के द्वारा खुदरा उर्वरक विक्रेताओं के गंतव्य स्थानों के लिए एच  यू आर एल के ध्वजा रोहण के साथ रवाना करके सभी का आभार व्यक्त किया|



इस कार्यक्रम में कंपनी की ओर से अभय मेहरौत्रा, अवधेश सिंह, नितिन , हिमांशु कनौजिया, सौरज सिंह, विकास कुमार ,सुमित तिवारी, चंदन सिंह के साथ थोक उर्वरक विक्रेता गोंडा के हरजीत सिंह छाबड़ा, राजकुमार अग्रवाल ,और बलरामपुर के थोक उर्वरक विक्रेता हर शंकर अग्रवाल, और सतीश अग्रवाल मौके पर उपस्थित रहे।



रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।