मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में पुलिस ने लोगों को शादी करने का झांसा देकर व अपने जाल में धोखे से फंसाकर रंगदारी वसूल करने वाले महिला गैंग का खुलासा किया है| थाना सिविल लाइन पुलिस ने शादी करने का झांसा देकर अपने जाल में धोखे से फंसाकर रंगदारी वसूल करने वाले महिला गैंग का खुलासा कर दो महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया|जबकि चार साथी पुलिस की भनक पाकर निकल गये।
पुलिस ने बताया,''दिनांक 14.7.21 को सचिन कुमार शर्मा पुत्र प्रमोद कुमार शर्मा निवासी मौ0 भालेभाज खां सराय, सराय तरीन थाना हयातनगर जिला सम्भल ने सूचना दी की मुझे गुडबाड निवासी शाहजीपुरा सराय तरीन व विष्णु शर्मा नि0 मौ0 भालेभाज खां सराय सराय तरीन थाना हयातनगर जिला सम्भल व गौरव नि0 मौ0 अम्बेडकर गेट हयातनगर जिला सम्भल ने शादी करवाने के लिये कहा था तथा दिनांक 09.07.2021 को सम्भल से अपने साथ रामगंगा विहार फेस -2 टंकी के पास लाकर एक मकान में शादी के लिये लडकी दिखाई इसके बाद वह लडकी मोबाईल नम्बर लेकर जीजू कहकर अपने जाल में फांसने लगी।
दिनांक 14.07.21 को वह अपने साथी दुर्गेश कुमार गुप्ता पुत्र नवल किशोर नि0 मौ0 सराय तरीन जिला सम्भल को साथ लेकर रामगंगा विहार में आया जहां पर दो लडकीयाँ मौजूद मिली जीजू कह कर अश्लील हरकते करते हुये कमरे का दरवाजा बन्द कर लिया तभी फोन पर चार लडके बुला लिये। जिन्होने बहन से छेडखानी करने पर पांच लाख रुपये मांगने लगे ना देने पर बलात्कार के मुकदमें में फंसा कर धमकी देने लगी। इस सम्बन्ध में सचिन कुमार शर्मा उपरोक्त की तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाईन मुरादाबाद पर दिनांक 17.07.21 को मु0अ0स0 611/21 धारा 147/323/420/386/504/34 भादवि बनाम दो महिला कल्पनिक नाम पूजा, पायल व चार अन्य साथी नाम पता अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
पुलिस ने बताया,''आज उक्त स्थित मकान रामगंगा विहार पर दबिश देकर अभियुक्ता कल्पनिक नाम 1-पूजा 2-पायल को मौके से गिरफ्तार किया गया। जबकि चार साथी पुलिस की भनक पाकर निकल गये।
महिलाओ व व्यक्तियो का यह गैंग भोले भाले व्यक्तियो को शादी का झांसा देकर अपने जाल में धोखे से फसाकर रुपयो की मांग करते है तथा ना देने पर मुकदमें में फंसाने की धमकी देते है। इस गैंग की स्थानीय पुलिस को शिकायते प्राप्त हो रही थी। जिस पर आज सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सिविल लाईन के निर्देशन में स्थानीय पुलिस द्वारा दबिश देकर इस गैंग के दो महिला सदस्यो को गिरफ्तार किया गया है। जबकि गैंग के शेष अन्य सदस्यो की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। यह गैंग किराये का मकान लेकर इस प्रकार की घटनाये करते है। यह गैंग जनपद मुरादाबाद के अलावा हा??ुड व दिल्ली में भी इस प्रकार की घटना को अंजाम देते है।