मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मुंबई : SIM स्वैप: निजी कंपनी के मालिक को बनाया शिकार, 7.5 करोड़ का चूना

मुंबई: मुंबई (Mumbai) में एक निजी कंपनी के मालिक से SIM स्वैप धोखाधड़ी के जरिए 7.5 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है. पुलिस को मामले की शिकायत मिली तो त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों से करीब 4.65…

मुंबई : SIM स्वैप: निजी कंपनी के मालिक को बनाया शिकार, 7.5 करोड़ का चूना
मुंबई : SIM स्वैप: निजी कंपनी के मालिक को बनाया शिकार, 7.5 करोड़ का चूना | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: मुंबई (Mumbai) में एक निजी कंपनी के मालिक से SIM स्वैप धोखाधड़ी के जरिए 7.5 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है. पुलिस को मामले की शिकायत मिली तो त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों से करीब 4.65 करोड़ रुपये रिकवर कर लिए हैं.


 फिलहाल इस पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. एजेंसी के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कांदिवली में सोमवार को एक प्राइवेट कंपनी के मालिक को साइबर ठगों ने SIM स्वैप धोखाधड़ी का शिकार बना लिया


. इसमें ठगों ने कंपनी के बैंक अकाउंट तक पहुंचने के लिए उनके मोबाइल नंबर से जुड़ी SIM का इस्तेमाल किया. इसके बाद बैंक द्वारा भेजे गए OTP का इस्तेमाल कर कई बार पैसों का ट्रांजेक्शन किया.


जब कंपनी के मालिक को इस बारे में पता चला तो  उसने मालिक ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके  मामले की सारी जानकारी दी और अवैध ट्रांजेक्शन्स की डिटेल्स भी भेजीं. साइबर क्राइम ब्रांच ने तुरंत संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से संपर्क किया 


और शिकायत को NCCRP (National Cyber Crime Reporting Portal) पर भी दर्ज किया. साइबर पुलिस टीम ने धोखाधड़ी के चार घंटे के भीतर 4.65 करोड़ रुपये को फ्रीज कर दिया. हालांकि, ठगों ने ज्यादातर राशि पहले ही निकाल ली थी. पुलिस ने बताया कि राशि को विभिन्न अकाउंट्स में ट्रांसफर किया गया था, जिसके बाद धोखाधड़ी का यह मामला सामने आया


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 दिसंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।