संतकबीरनगर। प्रभा सेवा समिति द्वारा संचालित ब्लूमिंग बड्स स्कूल मेन ब्रांच, इंडस्ट्रियल एरिया ब्रांच, एवं गिड़ा ब्रांच में अंतरविद्यालयी दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2024 का हुआ समापन।खिलाड़ियों के उत्साह, अद्भुत रोमांच, और प्रबंध निदेशिका द्वारा पुरस्कारों की बौछार के साथ खेल, कुद प्रतियोगिता पर लगा विराम। समापन कार्यक्रम के दिन सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर विद्यालय की प्रबंध निर्देशिका श्रीमती पुष्पा चतुर्वेदी ने खेल की शुरूआत की।
प्रबंध निदेशिका ने मैदान में उतर कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। और खेल कूद के अंतिम दिन रस्सा कसी,ऊंची कूद ,कबड्डी,क्रिकेट,सहित अन्य खेलो का आयोजन किया गया।
जिसमें तीनों विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खिलाडियों में सभी प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान अर्जित करने वाले छात्र एवं छात्राओं को विद्यालय की प्रबंध निदेशिका श्रीमती पुष्पा चतुर्वेदी ने पुरस्कार देकर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रबंध निदेशिका श्रीमती पुष्पा चतुर्वेदी ने कहा *कि खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है,जो हमारे शारीरिक और मानसिक विकास में मदद करते है। खेल हमें अनुशासन संघर्ष और टीमवर्क की भावना सीखते हैं।
खेलों के माध्यम से हम अपने शरीर को स्वस्थ और मजबूत बना सकते हैं।उक्त अवसर पर प्रधानाचार्य मुख्य ब्रांच शैलेश त्रिपाठी, इंडस्ट्रियल ब्रांच प्रधानाचार्य दिनेश चन्द पाण्डेय ,प्रधानाचार्य गिडा श्रीमती रिमझिम सिंह,श्रीमती नीलम दुबे, राज श्री ओझा, अम्बरीष राय,हेमंत कुमार ,अजय दूबे,मनोज ,वैभव राय , नेहा राय डॉ मीना सिंह आदि सहित अन्य शिक्षक,शिक्षिकाएं, मौजूद रहे।