मुंबई: मुंबई के नवा शेवा पोर्ट के एक कंटेनर से हेरोइन की सबसे बड़ी बरामदगी हुई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने नवी मुंबई स्थित पोर्ट ट्रस्ट से 22 टन हेरोइन कोटेट मुलेठी की खेप बरामद की है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 1750-1800 करोड़ रुपये है। इसके तार नार्को टेरर से जुड़े हैं। मामले की जांच जारी है।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक,'' जब्त हेरोइन का वजन करीब 22 टन है जो लीकोरिस से लेपी गई थी। जब्त की गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 1750 करोड़ रुपए है|
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के स्पेशल CP एच.एस. धालीवाल ने बताया,''इसको भेजने वाला अफगान नागरिक है जो पाकिस्तान में है। इस ड्रग को भेजने वाली कंपनी अफगानिस्तान की है और कंसाइनिंग कंपनी दुबई की है। यह हमारे पड़ोसी देश में स्थित एक पोर्ट से चला है। इसके पीछे अफगान नागरिक है जिसको गिरफ़्तार कर लिया है|
दिल्ली पुलिस ने मुंबई के नवा शेरा पोर्ट से जिस कंटेनर से हेरोइन जब्त कर ली, उसमें हेरोइन का घोल बनाकर मुलेठी के ऊपर चढ़ाया गया था। बताया जाता है कि करीब 22 टन हेरोइन कोटेट मुलेठी बरामद हुई है। मुंबई में बरामद हुई ड्रग्स को भारत में लाने के पीछे कौन-कौन लोग शामिल थे, इसका खुलासा पुलिस PC में कर सकती है।
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने कुछ दिनों पहले कालिंदी कुंज इलाके से 2 अफगानी नागरिकों को गिरफ्तार किया था| उनपर यूएपीए के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन दोनों ने नार्को टेरर का खुलासा किया था| उनकी निशानदेही पर स्पेशल सेल की टीम ने 1200 करोड़ की ड्रग बरामद की थी| जब उन दोनों विदेशी नागरिकों से लंबी पूछताछ की गई तो उन्होंने खुलासा किया था की कि मुंबई के पोर्ट पर भी एक कंटेनर में ड्रग मौजूद है|
इसी सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम दोनों आरोपियों को लेकर मुबंई के नवा शेरा पोर्ट पर पहुंची और वहां दबिश देकर एक कंटेनर से 22 टन से ज्यादा हेरोइन से कोटेड मुलेठी बरामद कर ली|