मुंबई: मुंबई के मानखुर्द इलाके में रामनवमी पर कुछ लोगों द्वारा मचाए गए उत्पात की घटना मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है| रामनवमी समारोह के दौरान हिंसा भड़काने के आरोप में विभिन्न थानों में 6 मामले दर्ज़ हैं। मानखुर्द में दो समुदायों के सदस्यों के बीच झड़प की घटना में 30 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। मुंबई पुलिस ने बताया कि,'अलग-अलग मामलों में कुल 61 लोगों को गिरफ़्तार किया गया|
बता दें कि रामनवमी के दिन मानखुर्द में उपद्रवी 20-25 गाड़ियों में तोड़फोड़ करके फरार हो गए थे| पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया जिसके बाद यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था|
मुंबई पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महादेव कोली ने बताया था कि, कुछ लड़के रात के 10-11 बजे के बीच इलाके में आये थे| उन्होंने कहा था कि घटना की वजह अब तक सामने नहीं आई है| जांच अभी भी जारी है|
इस मामले को लेकर राज्य के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने कहा था कि कुछ लोग जाति के नाम पर दंगा फैलाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि वे इसका फायदा उठा सकें| वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल आज राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति और सार्वजनिक स्थानों पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के मुद्दे पर मुलाकात करके चर्चा करेंगे|
महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास पहुंचे हैं। दोनों महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था की स्थिति और सार्वजनिक स्थानों पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के मुद्दे पर चर्चा करेंगे।
महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने आज यानी सोमवार को कहा,''लाउडस्पीकर को लेकर राज्य की पुलिस और मुंबई के कमिश्नर बैठकर निर्णय लेंगे और गाउडलाइन तय करेंगे। पुलिस (धार्मिक तनाव) ऐसी परिस्थिति को संभालने के लिए तैनात है। किसी भी तरह का तनाव न पैदा हो इसपर हम ध्यान रख रहे हैं|
वहीं नासिक के CP दीपक पांडे ने आज यानी सोमवार को कहा,हनुमान चालीसा या भजन बजाने के लिए अनुमति लेनी पड़ती है। अज़ान से पहले और बाद में 15 मिनट के भीतर इसकी अनुमति नहीं होगी। मस्जिद के 100 मीटर के दायरे में इसकी इजाज़त नहीं होगी। इस आदेश का उद्देश्य कानून-व्यवस्था बनाए रखना है| सभी धार्मिक स्थलों को 3 मई तक लाउडस्पीकर के उपयोग की अनुमति लेने का निर्देश दिया गया है। 3 मई के बाद यदि कोई आदेश का उल्लंघन करता पाया जाता है तो उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी|