मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

‘यह शिवसेना से नहीं, महाराष्ट्र से गद्दारी: आदित्य ठाकरे का हमला, बोले- गद्दारी की नींव पर बनी यह 'खोके' सरकार अब एक सर्कस बन चुकी है

मुंबई: राज्य की एकनाथ शिंदे और फडणवीस (ईडी) सरकार में सबकुछ गड़बड़झाला है। असामान्य तरीके से चल रही यह सरकार लोगों के लिए एक मनोरंजन का साधन बन गई है। गद्दारी की नींव पर बनी यह खोके सरकार अब एक सर्कस ब…

‘यह शिवसेना से नहीं, महाराष्ट्र से गद्दारी: आदित्य ठाकरे का हमला, बोले- गद्दारी की नींव पर बनी यह 'खोके' सरकार अब एक सर्कस बन चुकी है
‘यह शिवसेना से नहीं, महाराष्ट्र से गद्दारी: आदित्य ठाकरे का हमला, बोले- गद्दारी की नींव पर बनी यह 'खोके' सरकार अब एक सर्कस बन चुकी है | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: राज्य की एकनाथ शिंदे और फडणवीस (ईडी) सरकार में सबकुछ गड़बड़झाला है। असामान्य तरीके से चल रही यह सरकार लोगों के लिए एक मनोरंजन का साधन बन गई है। गद्दारी की नींव पर बनी यह खोके सरकार अब एक सर्कस बन चुकी है। इनके कृत्यों को लोगों ने देखा है। महाराष्ट्र की जनता गद्दारों को सबक सिखाएगी| शिवसेना सामना के मुताबिक,''' यह टिप्पणी युवा शिवसेना प्रमुख आदित्य ठाकरे ने शुक्रवार को कोकण में शिवसंवाद यात्रा के तहत आयोजित सभाओं में की। उन्होंने कहा कि खोके सरकार में उद्योग मंत्री को पता ही नहीं है कि कौन-से उद्योग आए हैं और कौन-से गए हैं? जबसे यह खोके सरकार आई है, एक भी अच्छा निर्णय नहीं लिया है।



शिवसेना सामना में लिखा है,'आदित्य ठाकरे ने कहा कि पिछले डेढ़ महीने से देख रहा हूं, कोई विधायक गोली चला रहा है तो कोई अधिकारियों को मार रहा है। कोई पुलिस को धमका रहा है तो कोई ठेकेदार को पीट रहा है। कोई विधायक स्टेज पर नाच रहा है। यही वे चालीस गद्दार हैं। आज मुझे इनके बारे में सोचकर दुख हो रहा है कि मैंने कभी इनके लिए जनता से वोट मांगे थे। बता दें कि रत्नागिरी, दापोली, चिपलूण में आदित्य ठाकरे ने शिवसंवाद यात्रा कर जनसभाएं लीं, जहां बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।



ऐसा उद्योग मंत्री होना दुर्भाग्यपूर्ण

उन्होंने वेदांता-फॉक्सकॉन परियोजना और बल्क ड्रग पार्क परियोजना के गुजरात जाने पर उद्योग मंत्री की उनके गढ़ में जमकर खिंचाई की। उन्होंने कहा कि उद्योग मंत्री को एक परियोजना की जानकारी नहीं है। यह दुर्भाग्य ही है। जब उद्योग मंत्री को दोनों परियोजना को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे जानकारी लेकर बताएंगे, ऐसा उद्योग मंत्री मिलना महाराष्ट्र का दुर्भाग्य है।



MVA सरकार ने घोषित की थी 76 हजार करोड़ रुपए की सब्सिडी
इस दौरान उन्होंने बताया कि हमारी महाविकास आघाड़ी सरकार के दौरान हमने 7.5 लाख करोड़ का निवेश लाया था और कई हजार युवाओं को रोजगार मिले थे। उसी बीच वेदांता-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर बनाने की परियोजना लगानेवाली थी। यह गाड़ियों में लगता है। फिलहाल हम इसके लिए चाइना सहित अन्य देशों पर निर्भर हैं। हमने दिसंबर 2021 में 76  हजार करोड़ रुपए की सब्सिडी भी जारी कर दी थी। अनिल अग्रवाल के साथ हमारी VC के जरिए चर्चा हुई। तीन बार बैठक हुई। इस डेढ़ लाख करोड़ रुपए की परियोजना को हम हर कीमत पर लाना चाहते थे क्योंकि युवाओं को इससे बड़ी संख्या में रोजगार मिलता।



मुख्यमंत्री को किसानों की चिंता नहीं

जिस प्रकार से महाराष्ट्र से दो बड़ी परियोजनाएं चली गई हैं, वैसा अगर आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात आदि राज्यों में हुआ होता तो वहां के मुख्यमंत्री तुरंत उद्योग मंत्री का इस्तीफा ले लेते हैं लेकिन हमारे यहां मुख्यमंत्री दही-हंडी और गणेशोत्सव में व्यस्त हैं। आगे नवरात्रि आनेवाली उसमें भी व्यस्त रहेंगे। गरबा में व्यस्त रहेंगे। घर-घर घूमकर गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज कराएं। राज्य में किसान अकाल और ओलावृष्टि से त्रस्त होकर मर रहे हैं और इन्हें चिंता तक नहीं।



मंत्रिमंडल में गड़बड़

मंत्रिमंडल में इन दिनों खूब खींचतान मची हुई है एक तरफ अब्दुल सत्तार नाराज नजर आ रहे हैं तो दूसरी तरफ दादा भुसे भी रूठे नजर आ रहे हैं। इनमें से कई ने तो अपना पदभार भी अब तक नहीं संभाला हैं, कई गंभीर आपराधिक मामलों के आरोपी रहे संजय राठौड़ को मंत्री तो बना दिया लेकिन राठौड़ ने अभी तक पदभार भी नहीं संभाला है।



तुम गद्दार कहलाओगे

 शिंदे गुट के विधायकों पर हमला करते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि तुम जहां-जहां जाओगे, तुम्हारी पहचान गद्दार के रूप में होगी। तुम्हारे माथे पर गद्दारी का कलंक लग गया है। तुमने सिर्फ और सिर्फ शिवसेना के साथ ही नहीं, महाराष्ट्र के साथ गद्दारी की है। मानवता के साथ गद्दारी की है। तुम्हें गद्दार कहने पर आपत्ति हो सकती है लेकिन जनता सब समझती है। 50 खोके एकदम ओके के नारे पर जनता जोर से चिल्ला उठी। पूरा मैदान गूंज उठा 50 खोके एकदम ओके।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।