मुंबई: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली ने शराब के नशे में कार को टक्कर मार दी| विनोद कांबली को बांद्रा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया| मुंबई के बांद्रा में विनोद कांबली ने नशे में ड्राइविंग करते हुए एक कार में टक्कर मार दी, जिसके बाद पुलिस ने ये एक्शन लिया| बांद्रा पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आगे की छानबीन मुंबई पुलिस द्वारा की जा रही है। हालांकि, कांबली को जमानत पर रिहा कर दिया है।
विनोद कांबली पर बांद्रा स्थिति अपनी सोसायटी के गेट पर लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए टक्कर मारने का आरोप है। बांद्रा पुलिस ने बताया,''पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली को शराब के नशे में कार को टक्कर मारने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है। आगे की जांच जारी है|
विनोद कांबली (50) शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे| उनके खिलाफ एक शख्स ने शिकायत दर्ज करवाई थी, आरोप था कि नशे में उन्होंने उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी थी| बांद्रा पुलिस स्टेशन ने शिकायत के बाद विनोद कांबली को गिरफ्तार कर लिया था| विनोद कांबली ने अपनी गाड़ी को सोसाइटी के गेट में भी ठोक दिया था|
मुंबई पुलिस ने बताया,''''विनोद कांबली को गिरफ्तार कर लिया गया था और बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। उनकी मेडिकल जांच भाभा अस्पताल में की गई है और उनके रक्त का नमूना भी सीए के लिए सुरक्षित रखा गया है|
मुंबई पुलिस ने विनोद कांबली को आईपीसी की धारा 279 (लापरवाही से वाहन चलाना), 336 (दूसरों की जान जोखिम में डालना) और 427 (नुकसान पहुंचाने वाला कृत्य) के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया था। ये सभी धाराएं जमानती श्रेणी में आती हैं इसलिए उन्हें गिरफ्तारी के बाद थाने से ही जमानत मिल गई।