लखनऊ: UP Assembly Elections 2022 : आज उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान खत्म हो चुका है| पांचवें चरण में अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती और गोंडा में वोटिंग हुई| गोंडा जिले में कुल 56.03% शाम 6 बजे तक मतदान हुआ पिछली बार विधानसभा चुनाव से इस बार कम हुआ मतदान|
गोंडा जिले में शाम 5 बजे तक, 54.31 प्रतिशत वोट पड़े थे जबकि दोपहर तीन बजे तक 46.70 फीसदी, 1 बजे तक 34.36 फीसदी और सुबह 9 बजे तक कुल 22.34 फीसदी मतदान हुआ था|
गोंडा जिले में शाम 6 बजे तक कुल 56.03% मतदान हुआ जबकि जो कि साल 2017 के चुनाव की तुलना में कम हुआ|
● 296 गोंडा सदर विधानसभा -55.49% शाम 6 बजे तक मतदान
● 295 मेहनौन विधानसभा - 58% शाम 6 बजे तक हुआ कुल मतदान
● 297 कटरा बाजार विधानसभा - 58.31% शाम 6 बजे तक हुआ कुल मतदान
● 298 करनैलगंज विधानसभा - 56.47% शाम 6 बजे तक हुआ कुल मतदान
● 299 तरबगंज विधानसभा- 56.87% शाम 6 बजे तक हुआ कुल मतदान
● 300 मनकापुर विधानसभा -53.01 % शाम 6 बजे तक हुआ कुल मतदान
● 301 गौरा विधानसभा -53.03 % शाम 6 बजे तक हुआ कुल मतदान।
वहीँ, अयोध्या में शाम पांच बजे तक 56.9 फीसदी मतदान हुआ|
271-रूदौली विधानसभा सीट- 57.00 फीसदी
273-मिल्कीपुर विधानसभा सीट - 56.12 फीसदी
274-बीकापुर विधानसभा सीट- 58.45 फीसदी
275-अयोध्या विधानसभा सीट- 54.50 फीसदी
276-गोसाईगंज विधानसभा सीट- 58.47 फीसदी
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव