मुंबई: महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे ने कहा कि, कांग्रेस-NCP आज हमारा समर्थन कर रही है,शरद पवार और सोनिया गांधी ने हमारा समर्थन किया लेकिन हमारे ही लोगों ने हमारी पीठ में छुरा घोंपा। हमने ऐसे लोगों को टिकट दिया जो जीत नहीं सकते थे और हमने उन्हें विजयी बनाया। उन्हीं लोगों ने हमारी पीठ में छुरा घोंपा|
मुख्यमंत्री ने कहा कि,''कुछ दिन पहले मुझे शक हुआ तो मैंने एकनाथ शिंदे को फोन किया और कहा, शिवसेना को आगे ले जाने का अपना कर्तव्य निभाओ, ऐसा करना सही नहीं है। उन्होंने मुझसे कहा NCP-कांग्रेस हमें खत्म करने की कोशिश कर रही है और विधायक चाहते हैं कि हम BJP के साथ जाएं|
मैंने उनसे कहा जो विधायक ये चाहते हैं उन्हें मेरे पास लाओ। भाजपा, जिसने हमारी पार्टी, मेरे परिवार को बदनाम किया, वही है जिसके साथ जाने की आप बात कर रहे हैं। ऐसा सवाल ही नहीं उठता| विधायक अगर वहां जाना चाहते हैं तो वे सभी जा सकते हैं। अगर कोई जाना चाहता है - चाहे वह विधायक हो या कोई और - आओ और हमें बताओ और फिर जाओ|