मुंबई: Maha Political crisis: महाराष्ट्र के राज्यपाल के बाद अब मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। कांग्रेस नेता कमलनाथ ने दावा किया कि उद्धव ठाकरे ने मिलने से इनकार कर दिया है। हालांकि, CM उद्धव ठाकरे ने आपात कैबिनेट बैठक बुलाई है। वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग से CM उद्धव ठाकरे जुड़ेगें|
कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा, मुझे उद्धव ठाकरे से मिलना था लेकिन वे कोविड पॉजिटिव हो गए। मेरी फोन पर लंबी बात उनसे हुई है। मैंने आश्वस्त किया है कि कांग्रेस के सभी विधायक महा विकास अघाडी की सरकार का समर्थन करेंगे|
कमलनाथ ने कहा,''उन्हें(उद्धव ठाकरे) विश्वास है कि शिवसेना के विधायक उनका साथ देंगे। जो बहुत से लोग चले भी गए हैं, वे ग़लतफहमी में गए हैं, उनका ये विश्वास है। उन्होंने कहा है कि विधानसभा बर्खास्त करने का अभी कोई प्रस्ताव नहीं है|
बता दें कि शिवसेना के बागी मंत्री एकनाथ शिंदे 40 विधायकों के साथ असम पहुंच गए हैं| वह गुवाहाटी के होटल रेडिशन ब्लू में ठहरे हुए हैं| इसके बाद उद्धव सरकार पर संकट गहरा गया है| असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आज सुबह गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल का दौरा किया, जहां महाराष्ट्र से आए विधायक ठहरे हैं।
चर्चा हैं कि महाविकास अघाड़ी सरकार विधानसभा भंग करने की सिफारिश भी कर सकती है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने इसके संकेत दिए। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- महाराष्ट्र में जो पॉलिटिकल हलचल है, वो विधानसभा भंग करने की दिशा में बढ़ रही है।
महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट पर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा,''एक चलती हुई सरकार को अस्थिर करने की कोशिश है। ये साफ हो रहा है कि भाजपा बौखलाई हुई है कि कैसे औरों के साथ शिवसेना की सरकार चला रही है। लोकतंत्र पर महाराष्ट्र में भी हमला हो रहा है|