मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

Maha Political Crisis: कांग्रेस के सभी विधायक साथ, ग़लत ख़बर न फैलाएं- बालासाहब थोराट

मुंबई: Maha Political crisis: सियासी हलचल के बीच मुंबई में कांग्रेस विधायकों की बैठक हुई है| कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री बालासाहेब थोराट ने कहा कि,हमारे जो 44 विधायक हैं, वे सभी हमार…

Maha Political Crisis: कांग्रेस के सभी विधायक साथ, ग़लत ख़बर न फैलाएं- बालासाहब थोराट
Maha Political Crisis: कांग्रेस के सभी विधायक साथ, ग़लत ख़बर न फैलाएं- बालासाहब थोराट | फ़ोटो: TVL News

 मुंबई: Maha Political crisis: सियासी हलचल के बीच मुंबई में कांग्रेस विधायकों की बैठक हुई है| कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री बालासाहेब थोराट ने कहा कि,हमारे जो 44 विधायक हैं, वे सभी हमारे साथ में हैं। कुछ जगह ग़लत ख़बर आ रही है, मैं विनती करता हूं ऐसी ग़लत ख़बर न फैलाएं|



कांग्रेस नेता व महाराष्ट्र के पार्टी पर्यवेक्षक कमलनाथ ने कहा कि,''अभी हमने कांग्रेस विधायकों के साथ बैठक की है। हमारे 44 में से 41 विधायक मौजूद थे और 3 रास्ते में हैं। कांग्रेस में पूरी एकता है। मैंने उद्धव ठाकरे जी को फोन पर आश्वासन दि???ा है कि कांग्रेस महाविकास अघाड़ी सरकार का समर्थन करती रहेगी|



कमलनाथ ने कहा कि,''जो भी आज विरोध कर रहे हैं उनको मैं यही कहना चाहता हूं कि कल के बाद परसो भी आता है। मुझे पूरा भरोसा है कि उद्धव ठाकरे जी के नेतृत्व में शिवसेना में फिर से एकता बनेगी|



इससे पहले, बुधवार सुबह मुंबई में कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि,''आज देश में सौदे की राजनीति हो रही है। म.प्र. का उदाहरण आप जानते हैं। ये राजनीति हमारे संविधान के विपरीत है और भविष्य के लिए खतरे की बात है। शिवसेना को खुद तय करना है कि वे अपने विधायकों से कैसे बात करेंगे। कांग्रेस के विधायक बिकाऊ नहीं हैं|



वही, महाराष्ट्र में मौजूदा राजनीतिक संकट पर राजस्थान CM अशोक गहलोत ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि, ये कहां की प्रक्रिया है, राज्यसभा चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग करते हैं। पहले मध्य प्रदेश फिर राजस्थान, उस समय से ही महाराष्ट्र इनके टारगेट पर चल रहा था। अंदर ही अंदर षड्यंत्र किया, वो षड्यंत्र बाहर आ गया। देश देख रहा है|



CM अशोक गहलोत ने कहा कि,''कल्पना कीजिए अगर हमारी सरकार को विदेशी मुल्क गिराने लग जाएं, तो देश का क्या होगा। आज ये लोग(भाजपा) हॉर्स ट्रेडिंग करके सरकारें गिरा रहे हैं। कानून व्यवस्था खराब हो गई है। 10 करोड़, 20 करोड़, 30 करोड़ जितना भी पैसा देकर अपनी तरफ कर रहे हैं, मजाक बना रखा है|



गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में एकनाथ शिंदे

पहले दिन सूरत के होटल में ठहरे 40 विधायक बुधवार सुबह 6 बजे गुवाहाटी एयरलिफ्ट कर ले जाए गए हैं। 7 विधायक निर्दलीय हैं। विधायकों को स्पेशल फ्लाइट से ले जाया गया। शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे पार्टी के MLAs के साथ गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में ठहरे हैं| असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आज सुबह गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल का दौरा किया, जहां महाराष्ट्र से आए विधायक ठहरे हैं।



गुवाहाटी में शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने कहा कि,''40 विधायक यहां मौजूद हैं और हम सब बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व और उनकी भूमिका को आगे ले जाना चाहते हैं| हमने बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना को नहीं छोड़ा है और नहीं छोड़ेंगे। हम बालासाहेब के हिंदुत्व का अनुसरण कर रहे हैं और इसे आगे भी ले जाएंगे|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।