मुंबई: राज्यसभा चुनाव से पहले शिवसेना के विधायक मुंबई के ट्राइडेंट होटल पहुंचे।वहीँ राज्यसभा चुनाव पर कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा ,''निश्चित तौर पर कांग्रेस उम्मीदवार का चुनाव होगा। हमें कोई खतरा नहीं है, हमने अपनी रणनीति बना ली है|
गौरतलब है कि, राज्यसभा उम्मीदवारों को जीत के लिए कुल 42 मतों की आवश्यकता है। बीजेपी के 106 विधायक हैं और पार्टी को छह निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल है। ऐसे में बीजेपी को तीसरी सीट जीतने के लिए 14 अतिरिक्त वोट की आवश्यकता है।
वहीं ठाकुर सरकार के कुल 169 विधायक हैं। ऐसे में आघाडी को चार उम्मीदवारों की जीत के लिए कुल 9 अतिरिक्त वोट की आवश्यकता है।सरकार के समर्थन में निर्दलीय विधायक शंकरराव गडाख, राजेंद्र पाटील यड्रावकर, चंद्रकांत पाटील, मंजुला गावित, किशोर जोरगेवार, संजय मामा शिंदे, आशीष जायसवाल, नरेंद्र भोंडेकर और गीता जैन हैं, वहीं बीजेपी के साथ विनय कोरे, प्रकाश आवाडे, महेश बालदी, राजेंद्र राऊत, रवि राणा, विनोद अग्रवाल जैसे निर्दलीय विधायक हैं।