मुंबई: राज्यसभा चुनाव पर महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा ,' हमारे सभी विधायक साथ हैं और हम निर्दलीय नेताओं को भी साथ ले जा रहे हैं। महा विकास अघाड़ी के सभी 4 उम्मीदवार आगामी राज्यसभा चुनाव में 10 जून को चुने जाएंगे|
कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा ,''निश्चित तौर पर कांग्रेस उम्मीदवार का चुनाव होगा। हमें कोई खतरा नहीं है, हमने अपनी रणनीति बना ली है|
राज्यसभा चुनाव से पहले महा विकास अघाड़ी की आज शाम को बैठक हुई है। सीएम ठाकरे, NCP प्रमुख शरद पवार, राज्यसभा चुनाव के लिए एआईसीसी प्रभारी, राज्य कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले और अन्य नेता मौजूद रहें। बैठक में राज्यसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई।
बैठक से पहले कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के मंत्री बालासाहेब थोराट ने कहा ,'महा विकास अघाड़ी के तीनों पार्टी के हमारे सदस्य बैठक में शामिल होंगे। बैठक में मार्गदर्शन दिया जाएगा कि कैसे वोटिंग करना है। राज्यसभा का मतदान अधिमान्य प्रकार का मतदान है इसमें क्रमांक दिया जाता है तो इसके लिए सदस्यों को जानकारी होनी चाहिए|