मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दाऊद इब्राहिम के 10 ठिकानों पर ED का छापा, हिरासत में लिया गया एक शख़्स

मुंबई: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) मुंबई में अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोगों के कई ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है| प्रवर्तन निदेशालय(ED के अधिकारी दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के मुं…

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दाऊद इब्राहिम के 10 ठिकानों पर ED का छापा, हिरासत में लिया गया एक शख़्स
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दाऊद इब्राहिम के 10 ठिकानों पर ED का छापा, हिरासत में लिया गया एक शख़्स | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) मुंबई में अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोगों के कई ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है| प्रवर्तन निदेशालय(ED के अधिकारी दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के मुंबई स्थित आवास पर छापेमारी कर रहा है| केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़े 10 ठिकानों पर मुंबई में छापेमारी की|



प्रवर्तन निदेशायल(ED) ने अंडरवर्ल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपनी जांच के सिलसिले में मुंबई से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया।



प्रवर्तन निदेशालय के एक अधिकारी  ने बताया,''दाऊद इब्राहिम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय(ED) मुंबई में 9 और ठाणे में एक जगह पर छापेमारी कर रहा है|


https://www.thevirallines.net/india-news-cbi-registered-fir-against-abg-shipyard-and-its-directors-for-fraud-of-rs-22842-crore


मुंबई में छापेमारी के दौरान ईडी के अधिकारी दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के आवास भी पहुंचे थे|  ईडी उन सभी ठिकानों पर छापे मार रही है जो दाऊद इब्राहिम से या फिर उनके करीबियों से जुड़े हैं| दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर की पहले ही मौत हो चुकी है| हसीना पारकर की साल 2014 में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी| करीब 50 साल की हसीना पारकर, हसीना आपा के नाम से भी लोगों के बीच में कुख्यात थी| बताया जाता है कि वो अपने बेटे अलीशाह और बेटी के साथ नागपाड़ा की गार्डन हाउस बिल्डिंग में रहती थी|



https://www.thevirallines.net/india-news-biggest-scam-in-banking-history-gujarat-abg-shipyard-defrauded-banks-of-rs-22842-crore

 


सूत्रों के अनुसार ईडी ने मंगलवार को अंडरवर्ल्ड के संचालन, अवैध संपत्ति सौदों और हवाला लेनदेन से जुड़ी मनी लान्ड्रिंग जांच के तहत मुंबई में कई तलाशी लीं। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई 1993 के मुंबई विस्फोटों के मास्टरमाइंड और भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के खिलाफ हाल ही में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी और पूर्व एजेंसी को मिली कुछ स्वतंत्र खुफिया सूचनाओं पर आधारित है।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।