पालघर/मुंबई: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री (54 )की महाराष्ट्र के पालघर में रविवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई| टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की अहमदाबाद से मुंबई की यात्रा के दौरान उनकी कार के डिवाइडर से टकराने से सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। कार में 4 लोग मौजूद थे, 2 की मौके पर ही मृत्यु हो गई और 2 को अस्पताल ले जाया गया|
पालघर SP बालासाहेब पाटिल ने बताया,''अहमदाबाद से मुंबई जाने वाले रोड पर सूर्या नदी पर बनी ब्रिज के उपर के डिवाइडर से टकराकर मर्सिडिज दुर्घटनाग्रस्त हुईै। गाड़ी में 4 लोग थे उनमें से 2 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बाकी के 2 लोगों का इलाज चल रहा है|
4 साल के मिस्त्री की मर्सिडीज कार कासा के पास चरोटी गांव में सूर्या नदी के पुल पर रोड डिवाइडर से टकराई थी। टक्कर के बाद मर्सिडीज के एयरबैग भी खुले, लेकिन मिस्त्री समेत दो लोगों की मौत हो गई। कार में कुल चार लोग सवार थे।
एक्सीडेंट में साइरस मिस्त्री के साथ जहांगीर दिनशा पंडोले की भी जान चली गई है। वहीं, अनायता पंडोले (महिला) और उनके पति दरीयस पंडोले घायल हुए हैं। अनायता मुंबई में डॉक्टर हैं और कार वही ड्राइव कर रही थी???। उनके पति दरीयस मंडोल JM फाइनेंशियल के CEO हैं। जहांगीर पंडोले, दरीयस के पिता थे।
इसी साल 28 जून को साइरस के पिता और बिजनेस टाइकून पालोनजी मिस्त्री (93) का निधन हुआ था। साइरस और उनके पिता के निधन के बाद उनके परिवार में उनकी मां पाट्सी पेरिन डुबास, शापूर मिस्त्री के अलावा दो बहनें लैला मिस्त्री और अलू मिस्त्री रह गई हैं।
साइरस मिस्त्री के निधन पर पीएम मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई लोगों ने श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, " साइरस मिस्त्री का असामयिक निधन स्तब्ध करने वाला है. वो एक होनहार व्यवसायी लीडर थे, जो भारत की आर्थिक शक्ति में विश्वास करते थे| उनका निधन वाणिज्य और उद्योग जगत के लिए एक बड़ी क्षति है| उनके परिवार और मित्रों के लिए संवेदनाएं| उनकी आत्मा को शांति मिले|
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, " टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के निधन की खबर से दुखी हूं| वह देश के सबसे प्रतिभाशाली व्यापारियों में से थे, जिन्होंने भारत की विकास गाथा में महत्वपूर्ण योगदान दिया| उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना|"
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि ,टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री जी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु अत्यंत हृदय विदारक। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति व समस्त शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
NCP की सांसद सुप्रिया सुले ने कहा- दिल दहला देने वाली खबर। मेरे भाई साइरस मिस्त्री का निधन हो गया। विश्वास नहीं हो रहा है। रेस्ट इन पीस साइरस।"
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा- महाराष्ट्र के पालघर के पास एक सड़क दुर्घटना में टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री जी के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। ओम शांति।
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर कहा, " पालघर के पास एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री के निधन के बारे में जानकर स्तब्ध हूं. उनकी निधन से गहरा दुख हुआ| उनके परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है| डीजीपी से बात कर विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं|