मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

ASIA CUP 2022, IND vs PAK: पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से हराया

ASIA CUP 2022, IND vs PAK: पाकिस्तान ने रविवार को खेले गए Asia Cup2022 के सुपर-4 मुकाबले में भारत को 5 विकेट से हराया | दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए Asia Cup 2022 के सुपर-4 मुकाबल…

ASIA CUP 2022, IND vs PAK: पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से हराया
ASIA CUP 2022, IND vs PAK: पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से हराया | फ़ोटो: TVL News

ASIA CUP 2022, IND vs PAK: पाकिस्तान ने रविवार को खेले गए Asia Cup2022 के सुपर-4 मुकाबले में भारत को 5 विकेट से हराया |  दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए Asia Cup 2022 के सुपर-4 मुकाबले में भारत ने विराट कोहली के अर्धशतक (60) की बदौलत  पाकिस्तान को 182 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। PAK के लिए मोहम्मद रिजवान ने 71 रनों की बेहतरीन पारी खेली।



 टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पाकिस्तान को 182 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 1 गेंद शेष रहते 5 विकेट पर 182 रन बनाकर ये मैच अपने नाम किया। 182 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान के बाबर और रिजवान के बीच पहले विकेट के लिए 22 गेंद में 22 रन की साझेदारी हुई। बाबर 14 रन बनाकर आउट हुए। फखर जमां ने 18 गेंद में 15 रन बनाए। मोहम्मद नवाज तूफानी पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने 20 गेंदों में 42 रन की पारी खेली। 



मोहम्मद रिजवान 71 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद आसिफ अली और खुशदिल के बीच पांचवें विकेट के लिए 17 गेंद में 33 रन की साझेदारी हुई। पाकिस्तान को आखिरी दो ओवरों में 26 और फिर आखिरी ओवर में जीत के लिए 7 रन बनाने थे, जो उसने 5 विकेट और 1 गेंद बाकी रहते बना लिए|  इस मैच में हार्दिक काफी महंगे साबित हुए हैं। उन्होंने 4 ओवर में 44 रन देकर 1 विकेट लिया है। भारत की तरफ से हार्दिक पंड्या, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह ने 1-1 विकेट लिया।


इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल ने भारत को जोरदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने सिर्फ 16 गेंद में 28 रन बना दिए। इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौका और 2 छक्का निकला। हालांंकि, वो एक बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उनका विकेट हारिस रउफ ने लिया। केएल राहुल ने भी मैच में 28 रन बनाए। उनके बल्ले से 2 छक्का और 1 चौका निकला। उनका विकेट शादाब खान ने लिया।



हांगकांग के खिलाफ 26 गेंद में 68 रन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव पाकिस्तान के खिलाफ दोनों मैच में फ्लॉप रहे। उन्होंने 10 गेंद में 13 रन बना पाए। उनका विकेट मोहम्मद नवाज ने लिया। हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। दिनेश कार्तिक की जगह मैच में खेल रहे ऋषभ के बल्ले से सिर्फ 14 रन बने।  हार्दिक पंड्या अपना खाता भी नहीं खोल पाए। पंत का विकेट शादाब और हार्दिक का विकेट मोहम्मद हसनैन ने लिया। पाकिस्तान की तरफ से शादाब खान ने दो विकेट चटकाए। इसके अलावा मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, हारिस रउफ और नसीम शाह ने एक-एक विकेट लिया




दोनों टीमें

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, हार्दिक पंड्या, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।



पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, शादाब खान, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, हारिस रउफ, मोहम्मद हसनैन और नसीम शाह।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।