मुंबई: Maha Political crisis: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा,''ये सब अफवाह है, कोई समर्थन वापस लेने की बात नहीं है, हम पूरी तरह से उद्धव ठाकरे की नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार के पीछे खड़े हैं। संजय राउत का अपना निजी फैसला है वो जो चाहते हैं करें|
वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम पर कांग्रेस नेताओं ने सहयाद्री गेस्ट हाउस, मुंबई में बैठक की। बैठक में कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण,'एचके पाटिल, एआईसीसी प्रभारी- महाराष्ट्र, राज्य पार्टी अध्यक्ष नाना पटोले, अशोक चव्हाण और अन्य उपस्थिति रहे।
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि,''भाजपा महाराष्ट्र सरकार को अस्थिर और शिवसेना को विभाजित करने की कोशिश कर रही है। हम इस पर काम कर रहे हैं कि इसे कैसे सुलझाया जाए। महा विकास अघाड़ी सरकार जारी रहेगी और 5 साल पूरे करेगी।हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। कांग्रेस MVA के साथ खड़ी है|
कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कहा कि,''2019 में भाजपा को (सत्ता में आने से) रोकने के लिए साझा न्यूनतम कार्यक्रम पर महा विकास अघाड़ी का गठन किया गया। कांग्रेस अभी भी उस पर कायम है और महा विकास अघाड़ी के लिए हमारा समर्थन जारी है|