मुंबई: Maharashtra Political crisis: महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर NCP प्रमुख शरद पवार ने कहा कि, महा विकास अघाड़ी (MVA) ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को समर्थन देने का फैसला किया है। मेरा मानना है कि एक बार (शिवसेना) विधायक मुंबई लौट आएंगे तो स्थिति बदल जाएगी"“| शरद पवार ने कहा,''सरकार अल्पमत में है या नहीं, यह तय करने की जगह विधानसभा में है. जब महाराष्ट्र विधानसभा में फ़्लोर टेस्ट होगा तो पता चलेगा यह सरकार बहुमत में है”
महाराष्ट्र राजनीतिक स्थिति पर शरद पवार ने कहा कि,सब जानते हैं कि कैसे शिवसेना के बागी विधायकों को गुजरात और फिर असम ले जाया गया। हमें उनकी मदद करने वालों का नाम लेने की जरूरत नहीं है...असम सरकार उनकी मदद कर रही है। मुझे आगे किसी का नाम लेने की जरूरत नहीं है|
शरद पवार ने कहा कि,''हमने कई बार महाराष्ट्र में ऐसे हालात देखे हैं। मैं अपने अनुभव से कह सकता हूं कि हम इस संकट को हरा देंगे और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में सरकार सुचारू रूप से चलेगी"
NCP प्रमुख शरद पवार ने कहा कि,महाराष्ट्र सरकार अल्पमत में है या नहीं विधानसभा में स्थापित होना है। जब प्रक्रियाओं का पालन किया जाएगा तो यह साबित हो जाएगा कि यह सरकार बहुमत में है|
NCP नेता जयंत पाटिल ने कहा कि,''अभी बहुमत साबित करने का सवाल ही नहीं है, MVA के पास बहुमत है और वह अभी भी सत्ता में है। बात बस इतनी सी है कि शिवसेना के कुछ विधायक दुखी होकर दूसरे राज्य चले गए हैं लेकिन हमें विश्वास है कि शिवसेना उन्हें वापस लाने में कामयाब होगी|